चुनाव से पहले बिहार में पैसों की बारिश! मानदेय बढ़ाने के बाद अब पेंशन राशि बढ़ी.. खातों में पहुंचे 1247 करोड़

सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि पाने वालों को अधिक राशि देने की घोषणा कर दी गई है और 1247 करोड़ से अधिक राशि पेंशनधारकों के खाते में ट्रांसफर भी कर दी गई है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 10 Aug, 2025 | 05:35 PM

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. चुनावों से पहले नीतीश सरकार ने जनता के लिए अपने खजाने के दरवाजे खोल दिए हैं. बीते सप्ताह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मानदेय और वेतन में बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई थी. जबकि, 5 शहरों में डेयरी प्लांट लगाने और कई फसलों को जीआई टैग पाने की लिस्ट में भी शामिल करने की घोषणा की गई है. अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि पाने वालों को अधिक राशि देने की घोषणा कर दी गई है और 1247 करोड़ से अधिक राशि पेंशनधारकों के खाते में ट्रांसफर भी कर दी गई है.

नीतीश कुमार ने जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ सप्ताह से अपनी जनता पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं. यह इसलिए क्योंकि बीते कुछ सप्ताहों के दौरान जनहितैषी कार्यों को काफी तेज गति से पूरा किया गया है और वित्तीय मदद बढ़ाने की घोषणाएं की गई हैं. अब आज 10 अगस्त को मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.12 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये सीधा बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.

अब से लाभार्थियों को 1100 रुपये पेंशन देने की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित अपने अणे मार्ग आवास से एक क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1100 रुपये पेंशन के रूप में मिले हैं, जो बढ़ी हुई राशि की दूसरी किस्त है. अब से लाभार्थियों को 1100 रुपये पेंशन के रूप में देने की घोषणा की गई है.

जुलाई में भी पेंशन में ज्यादा पैसा दिया गया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते माह जुलाई में 1.11 करोड़ से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि जारी की. इसके लिए सरकार को 1,227 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े. खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार 6 प्रमुख पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को 400 रुपये की जगह 1,100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी.

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

बिहार सरकार के आदेश के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 2000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. उन्हें अब हर महीने 1000 रुपये की जगह 3000 रुपये मिलेंगे. वहीं, ममता कार्यकर्ताओं को हर प्रसव के लिए 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

चुनाव से जोड़कर देखी जा रहीं घोषणाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जुलाई से लगातार हर सप्ताह कोई न कोई बड़ी घोषणा कर रहे हैं. विपक्षी दल और राजनीतिक विश्लेषक सरकार के इन फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिए से देख रहे हैं. राज्य में अक्तूबर में चुनाव होने की संभावना है. इसके लिए मतादाता पुनरीक्षण कार्यक्रम भी राज्य में चल रहा है और इसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. जबकि, राजनीतिक दल भी वोटरों को अपनी ओर लुभाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Aug, 2025 | 05:34 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा