अब नहीं होगा तरबूज के बीजों का आयात, सरकार ने इस वजह से लगाई रोक.. बढ़ेंगे रेट

बीजों के आयात के चलते इससे जुड़े कारोबारियों को नुकसान हो रहा था. क्योंकि आयातित हाइब्रिड बीज देसी बीज के मुकाबले सस्ते होते हैं. ऐसे में व्यापारी लंबे समय से आयात पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 25 Jun, 2025 | 01:12 PM

केंद्र सरकार ने घरेलू बीज उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तरबूज के बीजों के आयात पर रोक लगा दी है. यह फैसला पिछले साल बीजों के अधिक आयात की वजह से लिया गया है. वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत ने पिछले वित्त वर्ष में 83,812 टन तरबूज के बीज आयात किए, जो पिछले तीन साल के औसत 40,697 टन से लगभग दोगुना है.

बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने यह फैसला ‘लघु उद्योग भारती’ की अपील के बाद लिया है, जो देशभर में सूक्ष्म और लघु उद्यमों के हितों की रक्षा के लिए काम करती है. हालांकि, तरबूज बीजों का आयात 2021-22 में 20,355 टन था, जो 2022-23 में बढ़कर 65,989 टन हो गया था. इसके बाद यह ट्रेंड लगातार बढ़ता गया, जिससे घरेलू उद्योगों पर असर पड़ा.

साल 2023-24 में 35,749 टन हुआ तरबूज बीजों का आयात

इसी तरह साल 2023-24 में तरबूज के बीजों का आयात 35,749 टन था. तरबूज बीजों की सालाना मांग लगभग 60,000-65,000 टन है, जबकि घरेलू उत्पादन सिर्फ 40,000 टन है. इसलिए किसानों को हर साल 20,000-25,000 टन बीज आयात पर निर्भर रहना पड़ता है. दिलचस्प बात यह है कि पिछले जून तक आयातकों को बिना किसी रोक-टोक के बीज मंगाने की छूट थी.

सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को हो रहा है नुकसान

भारतीय किसान संघ के राजस्थान राज्य के महासचिव तुलचरण सिवार ने कहा कि ज्यादा आयात ने घरेलू बीज उत्पादन को प्रभावित किया है और सरकार के आत्मनिर्भरता के दावे को चुनौती दी है. सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि भले ही हाइब्रिड बीज से ज्यादा उपज होती है, लेकिन यह मिट्टी की पोषण क्षमता को नुकसान पहुंचाता है और किसानों को ज्यादा रसायन इस्तेमाल करने पर मजबूर करता है.

भारत में बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा

आयातित बीजों की वजह से छोटे किसानों और पशुपालक, जो पारंपरिक फसलों जैसे मटिरा (जंगली तरबूज) और तुंबा के बीजों पर निर्भर हैं, अपनी लागत निकालने के लिए उन्हें सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं. इससे रोजगार में कमी हो रही है. आयातित तरबूज के बीज घरेलू बीजों से 15-20 प्रतिशत सस्ते हैं. लेकिन सरकार के तरबूज बीजों के आयात पर रोक लगाने से घरेलू बीजों की कीमत बढ़ेगी और भारत में बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. ऐसे चीन दुनिया का सबसे बड़ा तरबूज बीज उत्पादक देश है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Jun, 2025 | 01:07 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट