लासलगांव में प्‍याज की गिरती कीमतों से परेशान किसान उतरे विरोध प्रदर्शन पर

लासलगांव एशिया की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी है जहां पर करीब 15 किसानों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. किसानों गर्मियों की फसल वाले प्याज की गिरती कीमतों पर अपनी परेशानी जाहिर की.

Kisan India
Noida | Published: 11 Mar, 2025 | 05:39 PM

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले में प्याज की खेती करने वाले किसान इन दिनों काफी परेशान हैं. परेशान किसान प्रदर्शन पर उतरे हैं और सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. कीमतें गिरने से परेशान किसान लासलगांव में कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) में पानी की टंकी पर चढ़ गए. किसानों ने कीमतों में भारी गिरावट के खिलाफ प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि प्‍याज रसोई में इस्तेमाल होने वाली इस जरूरी चीज है. इसके साथ ही उन्‍होंने न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) हटाने की मांग की. उनका कहना है कि प्‍याज की कीमतों की वजह से उनकी आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है.

सबसे बड़ी मंडी है लासलगांव

लासलगांव एशिया की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी है जहां पर करीब 15 किसानों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. किसानों गर्मियों की फसल वाले प्याज की गिरती कीमतों पर अपनी परेशानी जाहिर की. प्रदर्शनकारियों ने मंडी में प्याज की नीलामी भी रोक दी जिससे उनका आंदोलन और बढ़ गया. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में एक किसान ने बताया, ‘लाल और गर्मियों की फसल वाले प्याज की औसत कीमतों में 300-500 रुपये की खासी कमी आई है. प्याज पर सरकार द्वारा लगाया गया न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) तुरंत खत्‍म किया जाना चाहिए. यह हमारी आय को नुकसान पहुंचा रहा है. विरोध में, हमने नीलामी भी बंद कर दी है.’

कीमतों की वजह से किसानों में असंतोष

एपीएमसी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सोमवार को मंडी में नीलामी के लिए कुल 19,508 क्विंटल प्याज आया. लाल प्याज का औसत मूल्य 1,700 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि गर्मियों की फसल का मूल्य 1,800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इससे अलग सिर्फ पांच दिन पहले ये कीमतें 2,250 रुपये से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं. इस तेज गिरावट ने किसानों में असंतोष पैदा कर दिया और इस वजह से प्रदर्शन हुआ.

सरकारी नियमों से परेशान किसान

प्याज की कीमतों में भारी गिरावट बाजार की मांग और निर्यात नीतियों में उतार-चढ़ाव के बीच आई है. भारत के प्याज हब के रूप में जाने जाने वाले लासलगांव के किसानों ने अक्सर मूल्य निर्धारण तंत्र और सरकारी नियमों पर अपनी शिकायतें जाहिर की हैं जो उनकी आय को प्रभावित कर रहे हैं. कई किसानों ने अधिकारियों से तत्काल उपाय शुरू करने का आग्रह किया है, जिससे बाजार में प्याज की कीमतों में राहत और स्थिरता मिले.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान