एमएसपी से 225 रुपये ज्यादा भाव में बिक रहा चना, सरकारी खरीद शुरू पर प्राइवेट प्लेयर्स को बेच रहे किसान

Chana Mandi Rates Highr than MSP: मध्य प्रदेश के किसानों से चना की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है. लेकिन, खुले बाजार में एमएसपी से ज्यादा भाव होने के चलते सरकारी खरीद केंद्रों पर चना किसानों की संख्या नदारद रही. मध्य प्रदेश शासन ने किसानों से सरकारी केंद्रों पर ही उपज बेचने की अपील की है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 30 Mar, 2026 | 07:05 PM

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में रबी सीजन की फसल चना की सरकारी खरीद 30 मार्च से शुरू कर दी गई है. लेकिन, बाजार में एमएसपी से अधिक भाव मिलने के चलते किसान प्राइवेट खरीदारों को अपनी उपज बेच दे रहे हैं. मध्य प्रदेश में खुले बाजार में चना 200 रुपये एमएसपी से अधिक भाव पर बिक रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश के खंडवा जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सरकारी खरीद केंद्रों पर ही अपनी उपज की बिक्री करें.

मध्य प्रदेश में चना की सरकारी खरीद शुरू

मध्य प्रदेश के किसानों से चना की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है. हालांकि, 21 फरवरी से ही चना और मसूर की फसलों के लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो चुका था. अभी भी किसान अपनी उपज की बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पंजीयन कर सकते हैं. एमपी सरकार हर साल की तरह इस साल भी समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदी कर रही है. कृषि विभाग की तरफ से सभी जिलों में कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया गया है, जहां चना और मसूर की खरीदी के लिए व्यवस्था बननी शुरू हो चुकी है.

खुले बाजार में एमएसपी से ज्यादा भाव मिल रहा

मध्य प्रदेश में चना का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य के पार पहुंच गया है. प्राइवेट प्लेयर्स किसानों को 6100 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव दे रहे हैं. जबकि, चना का एमएसपी 5875 रुपये प्रति क्विंटल है. इस हिसाब से 225 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा भाव किसानों को निजी प्लेयर्स दे रहे हैं. ऐसे में आज पहले दिन खरीद केंद्रों पर चना किसानों की संख्या नदारद रही.

Chana Mandi Rates Highr than MSP

यूपी में चने का मंडी भाव.

खंडवा जिला प्रशासन ने किसानों को सरकारी केंद्रों पर बिक्री की अपील की

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में चना खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं. खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जारी बयान में कहा कि जिले में कुल 17 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां आज 30 मार्च से चना की खरीद शुरू हो चुकी है जो 28 मई 2026 तक जारी रहेगी. कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर गुणवत्ता सर्वेयर की नियुक्ति 30 मार्च से पहले कर ली गई है. हालांकि, पहले दिन चना किसानों की संख्या खरीद केंद्रों पर कम देखी गई.

एमएसपी पर बिक्री के लिए किसान कराएं रजिस्ट्रेशन

एमपी के किसान के लिए सरकार की तरफ से चना और मसूर की फसल खरीदी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की प्रक्रिया का ऑप्शन दिया गया है. जहां किसान ई-उपार्जन पोर्टल, एमपी ऑनलाइन और कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं, जबकि समिति केंद्रों पर भी पंजीयन की ऑफलाइन व्यवस्था रहेगी. पंजीयन के लिए आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज मोबाइल नंबर और आधार से लिंक बैंक खाते की फोटो कॉपी लगाना जरूरी रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Mar, 2026 | 07:01 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा

लेटेस्ट न्यूज़