ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिन की रोक क्यों लगाई? आसान भाषा में समझिए पूरी बात

डोनाल्ड ट्रंप ने बाकी देशों के लिए टैरिफ पर रोक लगा दी, लेकिन चीन पर और ज्यादा टैक्स लगा दिया. अब चीन पर 125% टैक्स लगेगा.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 11 Apr, 2025 | 09:35 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने 2 अप्रैल को जो नए टैक्स (टैरिफ) लगाए थे, उस पर अब 90 दिन की रोक लगा दी है. इस दौरान सिर्फ 10% की कम दर वाला टैरिफ लागू रहेगा, लेकिन ये राहत सिर्फ बाकी देशों के लिए है, जबकि चीन पर ये नियम लागू नहीं होगा. वहीं चीन पर तो टैक्स और बढ़ा दिया गया है.

अब सवाल ये है कि ट्रंप ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया? चलिए आपको बहुत ही आसान और सीधी भाषा में समझाते हैं.

1. निवेशकों और कारोबारियों का डर

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के शेयर बाजार में बहुत गिरावट आ रही थी. कई बड़े कारोबारी और निवेशक परेशान हो गए थे. उन्हें लगने लगा था कि अगर ट्रंप टैक्स बढ़ाते रहे, तो दुनिया में व्यापार का बड़ा झगड़ा (ट्रेड वॉर) शुरू हो सकता है. इससे महंगाई बढ़ सकती है, नौकरियां जा सकती हैं और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है. इसी डर की वजह से कारोबारियों ने ट्रंप से हालात को संभालने की गुजारिश की थी.

ऐसे में ट्रंप ने भी इस बात को माना कि लोग डर गए थे. हाल में ट्रंप ने कहा था कि, ‘लोग थोड़े घबरा गए थे. मुझे लगा सब कुछ जल्दी हो रहा है.’

2. सरकारी कर्ज पर असर (बॉन्ड बाजार गिरा)

अमेरिका की सरकार जो कर्ज लेती है, वो बॉन्ड के जरिए होता है. लेकिन जब टैरिफ की बात आई, तो ये बॉन्ड मार्केट भी गिरने लगा. इसका मतलब था कि निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा था.

3. चीन को अलग-थलग करने का प्लान

चीन ने भी अमेरिका के टैक्स का जवाब टैक्स से दिया था. यानी वहां भी सामान महंगा हो गया. ट्रंप को लगा कि अगर बाकी देशों से थोड़ी दोस्ती की जाए, तो चीन अकेला पड़ जाएगा. इसलिए उन्होंने बाकी देशों के लिए टैरिफ पर रोक लगा दी, लेकिन चीन पर और ज्यादा टैक्स लगा दिया. अब चीन पर 125% टैक्स लगेगा.

भारत क्या कर रहा है?

इस फैसले से भारत को बड़ी राहत मिली है, खासकर उन क्षेत्रों को जो समुद्री खाद्य उत्पाद जैसे झींगा (श्रिंप) का उत्पादन और निर्यात करते हैं. इसके साथ ही भारत ने इस मौके को एक अवसर के रूप में लिया है. अब भारत अमेरिका से छोटा व्यापार समझौता (ट्रेड डील) करना चाहता है. ताकि दोनों देशों को फायदा हो. साथ ही, भारत यूरोप और ब्रिटेन के साथ भी व्यापार समझौते की कोशिश कर रहा है, जिससे देश का व्यापार और मजबूत हो. भारत यह भी देख रहा है कि चीन से सस्ते और घटिया सामान देश में न आ सकें. इसके लिए सरकार सख्त नियम बना रही है, जिससे देसी उद्योगों की रक्षा हो सके.

आखिर में

डोनाल्ड ट्रंप का ये 90 दिन का ब्रेक पूरी दुनिया के लिए अहम है. ये फैसला दिखाता है कि जब हालात बिगड़ते हैं, तो थोड़ा रुक जाना भी समझदारी होती है. अमेरिका, भारत और बाकी देश अब इस मौके को बेहतर व्यापारिक रिश्तों में बदल सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Apr, 2025 | 08:57 AM

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?

Arvind Kejriwal Gets Relief Liquor Policy Case Sanjay Singh Accuses Pm Modi Hatching Big Political Conspiracy

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया

Milk Production Not Decrease Even Summer Just Give 40 To 60 Liters Water Daily

गर्मी में भी नहीं घटेगा दूध उत्पादन, रोज 60-80 लीटर पानी और हरा चारा रखेगा गाय-भैंस को स्वस्थ

If You Want To Earn More Then Include Mineral Mixture In Diet Animals From Today

नमक-गुड़ से नहीं चलेगा काम, ज्यादा कमाई चाहिए तो आज से शामिल करें पशुओं के आहार में मिनरल मिक्सचर

Easy Way Save Wheat Crop Learn All Necessary Advice From Irrigation Medicine

Agriculture Advisory: गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका, सिंचाई से लेकर दवा तक जानें पूरी सलाह

Cm Yogi Japan Singapore Visit Bring In Rs 1 5 Lakh Crore Investment Huge Benefits Farmers And Industries

मुख्यमंत्री योगी के जापान-सिंगापुर दौरे से 1.5 लाख करोड़ निवेश, किसानों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Apple Farmers Announce Protest In Delhi Against Us Deal And Get Support From Samyukta Kisan Morcha

US डील के खिलाफ सेब किसानों ने दिल्ली में आंदोलन का ऐलान किया, संयुक्त किसान मोर्चा का मिला समर्थन