अंडे पर एक्सपायरी डेट! UP में रुकेगी कालाबाजारी या बढ़ेगा कारोबार? जानें एक्सपर्ट की राय

पोल्ट्री फार्मर्स ब्रॉयलर्स वेलफेयर फेडरेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रेसिडेंट एफएम शेख ने कहा कि प्रदेश में रोज करीब 1.60 करोड़ अंडों का उत्पादन होता है, जबकि खपत 2.50 करोड़ अंडों की है. इस कमी को पूरा करने के लिए हर दिन लगभग 90 लाख अंडे तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से मंगाने पड़ते हैं.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 23 Mar, 2026 | 01:39 PM

Uttar Pradesh Egg Business: उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी. यूपी सरकार के इस फैसले से अंडा कारोबार प्रभावित होने की बात कही जा रही थी. लेकिन अंडा कारोबारियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. पोल्ट्री फार्मर्स ब्रॉयलर्स वेलफेयर फेडरेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रेसिडेंट एफएम शेख ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा कि अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने से प्रदेश में अंडा कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि अंडा कारोबारी और उपभोक्ता के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में नकली अंडे के कारोबार पर ब्रेक लगेगा और लेयर फार्मर्स को फायदा होगा.

पोल्ट्री फार्मर्स ब्रॉयलर्स वेलफेयर फेडरेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रेसिडेंट एफएम शेख ने किसान इंडिया को बताया कि अगर यूपी सरकार के इस निर्णय को कड़ाई से जमीन पर लागू करने से अंडा कारोबारियों के साथ-साथ किसानों और उपभोक्ता को भी फायदा होगा. चाइनीज अंडे, नकली अंडे और खराब व पुराने अंडों की खरीद-बिक्री  रूक जाएगी. ऐसे में ग्राहकों को ताजा सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले अंडे मिलेंगे. साथ ही लोग भी अंडों पर तारीख लिखी होने के चलते आसानी से उनकी गुणवत्ता पहचान सकेंगे. इससे खाद्य सुरक्षा बढ़ेगी और लोगों को बेहतर और सुरक्षित अंडे मिलेंगे.

किसानों को होगा सीधा फायदा

एफएम शेख ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के 1000 से ज्यादा लेयर फार्मर्स  को बड़ा फायदा मिलेगा और अंडा उत्पादन व्यवसाय में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. साथ ही करोड़ों उपभोक्ताओं को सही और सुरक्षित अंडे मिल पाएंगे, जबकि गलत और खराब माल बेचने वालों पर सख्ती से रोक लगेगी.

यूपी में रोज अंडे का कितना है उत्पादन

एफएम शेख ने कहा कि अभी राज्य सरकार पशुपालन को लघु उद्योग के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है और इसमें कुक्कुट पालन को खास प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में रोज करीब 1.60 करोड़ अंडों का उत्पादन होता है, जबकि खपत 2.50 करोड़ अंडों की है. इस कमी को पूरा करने के लिए हर दिन लगभग 90 लाख अंडे तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से मंगाने पड़ते हैं. बढ़ती जनसंख्या के कारण अंडों की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी तरह ब्रायलर मांस की जरूरत पूरी करने के लिए हर साल करीब 15 करोड़ एक दिन के चूजे भी बाहर से मंगाए जाते हैं.

कितने तापमान पर अंडा रहता है सुरक्षित

एफएम शेख ने बताया कि अंडों को अगर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जाए, तो वे देने की तारीख से करीब दो हफ्ते तक खाने योग्य रहते हैं. लेकिन अगर इन्हें 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच फ्रिज में रखा जाए, तो उनकी शेल्फ लाइफ  करीब पांच हफ्ते तक बढ़ जाती है. खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार, अंडों को सब्जियों के साथ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दोनों के लिए अलग-अलग तापमान की जरूरत होती है. एफएम शेख ने कहा कि ऐसे उत्तर प्रदेश में उत्पादित अंडे प्रोडक्शन के तीन से पांच दिन के अंदर रिटेल मार्केट में दुकानों पर बिकने के लिए पहुंच जाते हैं. जबकि, दूसरे राज्यों से आने वाले अंडों को यूपी की रिटेल दुकानों तक पहुंचने में 7 से ज्यादा दिन लगते हैं. वहीं, नोएडा के सेक्टर 126 में कैंटीन चलाने वाले वृजमोहन अही ने कहा कि अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखे होने से दुकानदार और ग्राहकों के बीच विश्वास बढ़ेगा. इससे बिक्री में और बढ़ोतरी होगी.

अंडे से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े

  • सरकार के फैसले से 1000 से अधिक लेयर फार्मर्स को होगा फायदा
  • यूपी में रोज 1.60 करोड़ अंडों का होता है उत्पादन
  • यूपी में रोज 2.50 करोड़ अंडों की होती खपत
  • रोज 90 लाख अंडे दूसरे राज्यों से मंगाए जाते हैं
  • 15 करोड़ ब्रायलर चूजे हर साल बाहर से मंगाए जाते हैं
  • 30°C पर अंडे 2 हफ्ते तक सुरक्षित
  • 2- 8°C में अंडे 5 हफ्ते तक सुरक्षित

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Mar, 2026 | 01:19 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़