मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘हिम-भोग हिम-मक्की’ ब्रांड लॉन्च, अब होगी बंपर कमाई

हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘हिम-भोग हिम-मक्की’ ब्रांड लॉन्च किया है. किसानों से मक्का खरीदकर 1.20 करोड़ रुपये सीधे खातों में भेजे गए हैं.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 12 Jun, 2025 | 02:08 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से तैयार मक्के के आटे को ‘हिम-भोग हिम-मक्की’ ब्रांड नाम से लॉन्च किया है. यह आटा अब राज्य भर के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) डिपो में उपलब्ध है और HIM-ERA पोर्टल पर भी खरीदा जा सकता है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि अब तक राज्य के 10 जिलों (लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर) के 1,590 किसानों से 4,000 क्विंटल से ज्यादा मक्का खरीदा गया है. करीब 400 मीट्रिक टन मक्के की खरीद पर किसानों को 1.20 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. सीएम का कहना है कि उनका मुख्य उदेश्य किसानों की कमाई में बढ़ोतरी करना है.

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक मक्के का आटा शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों तक पहुंचाना है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी, तब कई किसान कर्ज चुकाने के लिए मजबूरी में अपनी जमीन बेच रहे थे. ऐसे किसानों की मदद के लिए सरकार ने ब्याज सब्सिडी योजना शुरू की और एकमुश्त समाधान (One-Time Settlement) की सुविधा दी, खासकर उन किसानों के लिए जिनकी जमीन नीलामी की स्थिति में थी.

80 फीसदी आबादी बागवानी पर निर्भर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. पिछले ढाई सालों में इसके लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह सपना तभी पूरा हो सकता है जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो, क्योंकि हिमाचल की 80 फीसदी से ज्यादा आबादी खेती और बागवानी पर निर्भर है. इसलिए सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों और ग्रामीण समुदाय की आमदनी बढ़ाना है.

इन फसलों का बढ़ाया  MSP

उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने प्राकृतिक खेती से उपजे ऑर्गेनिक उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देना शुरू किया है. मक्का की खरीद के लिए MSP पहले 30 रुपये और फिर बढ़ाकर 40 रुपयेप्रति किलो कर दी गई है. गेहूं का MSP भी 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलो किया गया है. इसके अलावा, कच्ची हल्दी की पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार 90 रुपये प्रति किलो MSP दे रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Jun, 2025 | 02:06 PM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Haryana Budget Haryana Government Increased Incentive Amount Sugarcane Cotton Cultivation Bonus Increased

सरकार ने बढ़ाई प्रोत्साहन राशि, गन्ना-कपास की खेती करने पर अब मिलेंगे 2000 रुपये तक ज्यादा बोनस

Gulf Crisis Drives Up Pistachio Fig Raisin Prices In India Iran Port Closures Impact Dry Fruit Imports 2026

ईरानी शिपमेंट रुकी तो बढ़े पिस्ता के दाम, अंजीर-किशमिश भी महंगी, उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Us Iran Conflict Halts Indian Onion Exports 150 Containers Stranded At Jnpt Mumbai Gulf Trade Disruption 2026

खाड़ी संकट से व्यापार पर बड़ा असर, मुंबई पोर्ट पर अटका 4,500 टन से ज्यादा प्याज… किसानों और निर्यातकों की बढ़ी चिंता

Us Iran War Disrupts Indian Basmati Exports 70000 Tonnes Stranded At Sea Gulf Market Shipping Crisis 2026

जंग की आग में झुलसा बासमती व्यापार, अमेरिका–ईरान टकराव के बीच 70 हजार टन चावल रास्ते में अटका

India Castor Production To Rise 11 Percent In Fy2025 26 Gujarat Rajasthan Lead Growth Higher Yield Better Monsoon

भारत में अरंडी उत्पादन में बड़ी छलांग, 2025-26 में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी… गुजरात-राजस्थान सबसे आगे

West Asia Conflict Impact On Indian Tea Exports Shipping Disruptions Payment Delays Gulf Market Risk Hormuz Route Crisis

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध से भारतीय चाय उद्योग पर गहराया संकट, खाड़ी देशों में 50 फीसदी तक निर्यात प्रभावित