सर्दियों में मशरूम फसल क्यों गल जाती है, जानिए आसान उपाय जो आपकी पूरी खेती बचा देंगे

सर्दियों में मशरूम की फसल जल्दी गलने लगती है, जिससे किसानों का नुकसान बढ़ जाता है. लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर इस समस्या को रोका जा सकता है. कमरे का सही तापमान, कम नमी, हल्का पानी छिड़काव और सही सफाई से बैग सुरक्षित रहते हैं और फसल भी अच्छी होती है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 30 Nov, 2025 | 10:26 PM

Mushroom Farming : सर्दियों में मशरूम की खेती करना आसान नहीं होता. ठंडी हवा और गिरता तापमान इस नाजुक फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. कई बार मेहनत से तैयार किए गए बैग अचानक गलने लगते हैं और देखते ही देखते पूरी फसल खराब होने लगती है. यही वजह है कि इस मौसम में मशरूम उगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ जाती है. लेकिन अगर कुछ सरल उपाय समय रहते अपना लिए जाएं, तो पूरी फसल को बचाया जा सकता है और प्रोडक्शन भी बढ़ाया जा सकता है. विशेषज्ञों के बताए तरीके न सिर्फ गलन रोकते हैं, बल्कि ठंड में कमरे का माहौल भी फसल के अनुकूल बनाए रखते हैं.

सर्दियों में मशरूम गलने की सबसे बड़ी वजह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठंड बढ़ते ही मशरूम  वाले कमरे का तापमान तेजी से नीचे गिर जाता है. मशरूम की फसल इतनी कम तापमान सहन नहीं कर पाती, जिससे बैगों के अंदर नमी बढ़ने लगती है. नमी बढ़ते ही बैग धीरे-धीरे नरम होने लगते हैं और उनमें गलन शुरू हो जाती है. यह गलन सिर्फ एक बैग तक सीमित नहीं रहती, बल्कि धीरे-धीरे आसपास के बैगों तक फैल जाती है. यही वजह है कि सर्दियों में मशरूम की खेती करने वाले किसानों के लिए यह समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है और समय पर ध्यान न देने पर पूरी फसल खराब हो सकती है.

अधिक पानी गलन को बढ़ाता है

मशरूम बैगों पर पानी का हल्का छिड़काव  जरूरी होता है, लेकिन ज्यादा पानी सबसे बड़ी गलती है. ज्यादा पानी बैग के अंदर फंस जाता है और नमी बनाकर गलन तेज करता है. ठंड में बैग जल्दी सूखते नहीं, इसलिए पानी हमेशा कम मात्रा में और छिड़काव के रूप में ही करें.

सफाई से रुकती है गलन की रफ्तार

मशरूम काटने  के बाद बचे हुए अवशेष कमरे में बिल्कुल न छोड़ें. ये नमी पाकर जल्दी सड़ते हैं और कमरे में बैक्टीरिया बढ़ा देते हैं. यही बैक्टीरिया बैगों में गलन बढ़ाते हैं. इसलिए फसल निकालते ही कमरे की सफाई करें और अवशेष तुरंत बाहर फेंक दें.

सल्फर, चूना और गर्माहट का जादू

अगर गलन शुरू हो चुकी है तो सल्फर और बुझा हुआ चूना बहुत असरदार साबित होता है. हल्के घोल का छिड़काव करने से बैग में गर्माहट पैदा होती है और गलन रुकने लगती है. अगर गलन ज्यादा हो तो कमरे का तापमान बढ़ाना जरूरी है. इसके लिए किसान हल्के बल्ब, धुआं-रहित अंगीठी या ब्लोअर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कमरे का तापमान 15-18 डिग्री के बीच बना रहता है और फसल सुरक्षित रहती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Nov, 2025 | 10:26 PM

लेटेस्ट न्यूज़

This How Dangerous Diseases Spread Poultry Farms Bihar Government Warns Poultry Farmers

मुर्गी फार्म में ऐसे फैलती हैं खतरनाक बीमारियां, बिहार सरकार ने पोल्ट्री किसानों को दी चेतावनी

Sanjay Singh Launches Scathing Attack On Modi Government Raises Questions About Cylinder Prices And Oil Purchases From Russia

संजय सिंह का मोदी सरकार पर तीखा हमला, सिलेंडर कीमत और रूस से तेल खरीद को लेकर उठाए सवाल

Before Buying Dairy Cow Or Buffalo Check Teeth Udder And Eyes Identify Them

दुधारू गाय-भैंस खरीदने से पहले देखें दांत.. थन और आंखों की पहचान, सही पशु चुनकर बढ़ाएं दूध उत्पादन और मुनाफा

Uttarakhand Budget Provides Significant Relief Livestock Farmers With 42 Crore Allocated For Animal Husbandry Schemes

उत्तराखंड बजट में पशुपालन योजनाओं के लिए 42 करोड़ रुपये का ऐलान, दूध उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का जोर

In 2026 Uttarakhand Budget Dhami Government Announced Major Boost Agriculture And Fisheries With A Total Rs 1 11 Lakh Crore

उत्तराखंड बजट 2026 में धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ का बड़ा ऐलान, कृषि और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

Punjab Police Lathicharge On Farmers During Kisan Mazdoor Morcha Protest In Gurdaspur Farmer Leaders Angry Over Police Action

पंजाब में किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पगड़ी गिराने का आरोप.. मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी