कहां से लें मोती की खेती की मुफ्त ट्रेनिंग?

मोती की बाजार में काफी मांग होती है और इनकी कीमत 500 रुपये से 5,000 रुपये प्रति मोती तक हो सकती है.

Kisan India
Published: 22 Feb, 2025 | 09:40 AM

मोती एक प्राकृतिक रत्न है, जो समुद्र या मीठे पानी में रहने वाले एक जीव घोंघा (Oyster) द्वारा बनाया जाता है. लेकिन आधुनिक होते समय के साथ मोती की खेती अब घर में संभव हो गई है. किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए एक लाभदायक और आकर्षक व्यवसाय बनता जा रहा है, जिससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

यदि आप खेती के पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ नया और लाभकारी करना चाहते हैं, तो मोती की खेती एक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. चलिए जानते हैं कहां से ले सकते हैं आप मोती की खेती की सफल ट्रेनिंग.

मोती की खेती कैसे करें?

1. उपयुक्त स्थान और तालाब का चयन
मोती की खेती के लिए स्वच्छ और मीठे पानी का तालाब जरूरी होता है. इसके लिए कम से कम 10×10 फीट और 4-5 फीट गहरा गढ़ा होना चाहिए. पानी की गुणवत्ता 7-8 के बीच होना चाहिए.

2. उच्च गुणवत्ता वाली सीपों का चयन
इसकी खेती के लिए अच्छी नस्ल की सीपें खरीदें, जो स्वस्थ और मोटी हों. सीपों को कुछ दिनों तक तालाब के पानी में रहने दें ताकि वे पर्यावरण के अनुकूल हो सकें.

3. सीपों में सर्जरी
सीप के अंदर एक छोटा कृत्रिम कण (न्यूक्लियस) डाला जाता है, जिससे मोती बनना शुरू होता है. यह प्रक्रिया प्रशिक्षित तकनीशियन द्वारा किया जाता है.

4. सीपों की देखभाल और पालन-पोषण
सीपों को नायलॉन की जालियों में रखकर तालाब में डाल दिया जाता है. साथ ही हर महीने तालाब की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच जरूरी है. लगभग 15-20 महीने में मोती पूरी तरह तैयार हो जाता है.

5. मोती की कटाई और बिक्री
निर्धारित समय के बाद, सीपों को तालाब से निकालकर उनके अंदर से मोती प्राप्त किए जाते हैं. अच्छी गुणवत्ता के मोती की बाजार में काफी मांग होती है और इनकी कीमत 500 रुपये से 5,000 रुपये प्रति मोती तक हो सकती है.

मोती की खेती के लिए कहां से लें प्रशिक्षण?

यदि आप मोती की खेती का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो कई संस्थान और सरकारी योजनाएं किसानों को मुफ्त या सब्सिडी में प्रशिक्षण देती हैं.
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन (CIFE), मुंबई
केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CIFRI), बैरकपुर
राष्ट्रीय मीठे पानी मत्स्य अनुसंधान संस्थान (NBFGR), लखनऊ

कितना मुनाफा हो सकता है?

अगर आप एक एकड़ के तालाब में 10,000 सीप डालते हैं और इनमें से 70% (7000 सीप) से मोती प्राप्त होते हैं, तो आपका कुल मुनाफा 20-25 लाख रुपये तक हो सकता है.

मोती की कीमत

साधारण मोती: ₹500 – ₹2,000 प्रति मोती
उत्तम गुणवत्ता का मोती: ₹3,000 – ₹5,000 प्रति मोती
प्राकृतिक गोल मोती: ₹10,000+ प्रति मोती

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग