मौसम की मार से भारत की कॉफी पैदावार में गिरावट, USDA ने जताई चिंता

जनवरी-फरवरी में पड़े लंबे सूखे, मार्च में चलीं तेज हवाओं और मई में हुई जरूरत से ज्यादा प्री-मानसून बारिश ने कॉफी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 3 May, 2025 | 01:17 PM

भारत में इस साल कॉफी उत्पादन पर मौसम की मार भारी पड़ रही है. अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 सीजन में भारत की कुल कॉफी पैदावार करीब 60 लाख बैग (प्रत्येक बैग 60 किलो) रहने का अनुमान है. यह अनुमान पिछले कुछ सालों के मुकाबले कम है और इसके पीछे का मुख्य कारण है असामान्य मौसम.

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-फरवरी में पड़े लंबे सूखे, मार्च में चलीं तेज हवाओं और मई में हुई जरूरत से ज्यादा प्री-मानसून बारिश ने कॉफी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है. इन मौसम संबंधी परेशानियों के कारण इस बार पैदावार में गिरावट देखी जा रही है.

अरबिका और रोबस्टा की कीमतों में जबरदस्त उछाल

मौसम की मार और वैश्विक स्तर पर कॉफी की आपूर्ति में कमी के चलते फार्मगेट (यानी खेत स्तर पर मिलने वाली) कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. एक ओर जहां अरबिका की कीमतों में 64% तो वहीं रोबस्टा की कीमतों में 24% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

घटेगा निर्यात, लेकिन देश में खपत बढ़ रही

हालांकि पैदावार कम होने से निर्यात 60 लाख बैग तक गिर सकता है, लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि देश में कॉफी की मांग बढ़ रही है, खासतौर पर सॉल्युबल (घुलनशील) कॉफी की. अनुमान है कि घरेलू खपत बढ़कर 14 लाख बैग तक पहुंच सकती है. इससे निर्यात में आई कमी की भरपाई कुछ हद तक हो सकती है. इससे पहले भारत ने लगातार तीसरे साल सरकारी लक्ष्य से ज्यादा कॉफी निर्यात किया था, लेकिन इस बार मौसम ने ब्रेक लगा दिया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा