50 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिकता है ये फूल, खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई

अपराजिता एक औषधीय पौधा है जिसकी मांग देश और विदेशों में बढ़ रही है. किसान इसकी खेती से कम लागत में भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 19 May, 2025 | 07:32 PM

अब किसान सिर्फ गेहूं, धान या सब्जियां से ही नहीं बल्कि फूलों की खेती को भी अतिरिक्त कमाई का जरिया बना सकते हैं. आज के दौर में कई ऐसे औषधीय और हर्बल पौधे हैं, जिनसे किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. इन्हीं में से एक है अपराजिता का फूल, जिसे बटरफ्लाई पी (Butterfly Pea) भी कहा जाता है. ये फूल न सिर्फ दिखने में बेहद सुंदर होता है, बल्कि औषधीय गुणों के कारण भी इसकी मांग लगातार देश और विदेशों में बढ़ रही है. यही वजह है कि अब किसान इसकी खेती की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं.

हेल्थ कॉन्शस लोगों के बीच लोकप्रिय

अपराजिता एक बेलनुमा पौधा है, जो नीले, सफेद या हल्के बैंगनी रंग के फूल देता है. यह फूल देखने में जितना सुंदर है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर दवाओं, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, और हर्बल ड्रिंक्स में किया जाता है. यही नहीं, अपराजिता की ब्लू टी तो आजकल हेल्थ कॉन्शस लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है.

 40-50 हजार रुपये प्रति क्विंटल

कम लागत में तैयार होने वाली इस फसल से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. एक हेक्टेयर में 1 से 3 टन सूखा चारा और 100 से 150 किलो बीजों का उत्पादन होता है. अगर सिंचाई की सुविधा अच्छी हो, तो उत्पादन 8-10 टन सूखे चारे और 500-600 किलो बीजों तक पहुंच सकता. इसके साथ ही जब हम इन फूलों के मार्केट वैल्यू की बात करें तो यह 40 हजार से 50 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकते है. इन सब मेंन सबसे खास बात यह है कि किसान इसकी खेती कम जगहों में भी आसानी से कर सकते है.

इन रूपों में भी होता है इस्तेमाल

अपराजिता के फूलों से बनी ब्लू टी हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसकी जड़, पत्तियां और बीज कई तरह की बीमारियों जैसे मूत्र संक्रमण, त्वचा रोग, फंगल इंफेक्शन, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, पाचन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में असरदार हैं. इसके अलावा थाईलैंड और भारत में इसके अर्क का उपयोग स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है.

इन देशों में खूब मांग

अपराजिता की फूलों की मांग अमेरिका, यूरोप और थाईलैंड जैसे देशों में तेजी से बढ़ रही है. किसान अगर इसकी प्रोसेसिंग कर निर्यात करें, तो हजारों रुपये प्रति किलो की कमाई की जा सकती है. जब बात इसकी खेती की आती है तो किसान इसकी अच्छी उपज कम पानी और खाद में भी आसानी से कर सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 19 May, 2025 | 07:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई