यूएस का नाम लिए बिना पीएम मोदी की दो टूक, कहा- किसानों के हितों के साथ भारत नहीं करेगा समझौता

पीएम मोदी ने पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं, ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने को राहुल गांधी ने आर्थिक ब्लैकमेल बताया.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 7 Aug, 2025 | 11:55 AM

पीएम मोदी ने अमेरिका का नाम लिए बिना दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों के हितों के साथ भारत कोई समझौता नहीं करेगा. पीएम ने कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. वह पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे. पीएम ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना, खेती पर खर्च कम करना, आय के नए स्रोत बनाना, इन लक्ष्यों पर हम लगातार काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कर जनसमूह को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. पीएम ने कहा कि प्रो. स्वामीनाथन ने भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चलाया. लेकिन उनकी पहचान हरित क्रांति से भी आगे बढ़कर थी. वो खेती में केमिकल के बढ़ते प्रयोग और मोनोकल्चर फार्मिंग (Monoculture farming) के खतरों से किसानों को लगातार जागरूक करते रहे.

स्वामीनाथन ने खाद्य सुरक्षा को जीवन का ध्येय बनाया

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका योगदान किसी एक कालखंड तक सीमित नहीं रहता, किसी एक भू-भाग तक सीमित नहीं रहता. प्रो. एम एस स्वामीनाथन ऐसे ही महान वैज्ञानिक थे, मां भारती के सपूत थे. उन्होंने विज्ञान को जनसेवा का माध्यम बनाया. देश की खाद्य सुरक्षा को उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बना लिया था.

किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं करेंगे

हमारी सरकार ने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है. इसलिए बीते वर्षों में जो नीतियां बनी, उनमें सिर्फ मदद नहीं थी, किसानों में भरोसा बढ़ाने का प्रयास भी था. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ भारत कोई समझौता नहीं करेगा. पीएम ने कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा. मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन, मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है.”

ट्रम्प का 50 फीसदी टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल है – राहुल गांधी

ट्रंप की ओर से भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी करने के बयान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप की बार-बार की धमकियों के बावजूद, उनके सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसका कारण अडानी के खिलाफ चल रही अमेरिकी जांच है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ट्रम्प का 50 फीसदी टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल है. भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास है. प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमजोरी को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Aug, 2025 | 11:34 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Ladakh Apricot Export To Uae First Consignment Sent To Dubai Farmers To Get Better Price

लद्दाख से दुबई तक स्वाद का सफर! ‘रक्तसे’ खुबानी की पहली खेप UAE रवाना, बढ़ेगी किसानों की आय

Maharashtra Cabinet Approves The Construction Of International Agriculture Market At Palghar Near Wadhwan Port

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 1,395 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल कृषि बाजार, किसानों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट

Odisha Approves Proposal To Introduce New Agricultural Marketing Law

खत्म होगी पुरानी मंडी व्यवस्था! नए कृषि विपणन कानून लाने के प्रस्ताव को मंजूरी.. किसानों को सीधा फायदा

Modi Cabinet Approves National Investment Policy For Urea 2026 To Boost Domestic Production

यूरिया को लेकर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, नई निवेश नीति को मंजूरी से किसानों को राहत मिलेगी

Haryana Government Approved 712 New Projects For 2026 27 Fiscal Year Drinking Water And Sewerage System

हरियाणा में जल सुविधाओं की बड़ी सौगात! 712 परियोजनाओं को मंजूरी, शहरों और गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा

Agriculture Commissioner Pk Singh Said Skilled Workers Shortage May Slow India Bio Agriculture Solutions Push And Agri Sector Growth

एग्री सेक्टर में ट्रेंड युवाओं की भारी कमी बनी मुसीबत, मॉडर्न खेती में शिफ्टिंग टाइम ज्यादा लग रहा