भूमि अधिग्रहण पर 55 हजार किसानों को मिला 16 हजार करोड़ मुआवजा, 20 हजार करोड़ और जारी होगा

Land Acquisition Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा देने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिंचाई प्रोजेक्ट के साथ ही नदी जोड़ो परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जो तेज कृषि विकास का आधार बनेंगी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 23 Apr, 2026 | 05:44 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि भूमि के अधिग्रहण पर मुआवजा राशि में बढ़ोत्तरी का बीते दिन ऐलान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अब तक राज्य के 55 हजार से अधिक किसानों को 16 हजार करोड़ मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि अभी 20 हजार करोड़ राशि और जारी करने की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए बाजार दर से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है.

20 हजार करोड़ मुआवजा राशि जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि हम किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का जमीन मुआवजा देने की तैयारी कर रहे हैं. भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों के हितों में निर्णय लिए जा रहे हैं. ताकि खेती और प्रदेश का तेज विकास हो सके. उन्होंने कहा कि सिंचाई प्रोजेक्ट के साथ ही नदी जोड़ो परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जो तेज कृषि विकास का आधार बनेंगी.

किसानों को 16 हजार करोड़ मुआवजा दिया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीते लगभग 3 वर्षों में 55,530 किसानों को विभिन्न परियोजनाओं में ली गई जमीन के लिए करीब 16 हजार करोड़ मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा राशि दी जा रही है. भूमि अधिग्रहण के तहत हम किसानों के लिए 20 हजार करोड़ का मुआवजा देने की तैयारी कर रहे हैं.

4 गुना मुआवजा को कैबिनेट ने दी है मंजूरी

उन्होंने कहा कि कैबिनेट के माध्यम से किसानों की भूमि अधिग्रहण पर अब बाजार दर से 4 गुना ज्यादा मुआवजा देने के प्रावधान को मंजूरी दी गई है. इस फैसले से किसानों को उनकी जमीन का सही दाम मिलेगा और उन्हें विस्थापन में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि इससे परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, विकास कार्य निर्विघ्न होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसान समृद्ध होंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़