टमाटर बिगाड़ेगा बजट! 5000 रुपये क्विंटल हुआ होलसेल रेट.. रिटेल में भी बढ़ेंगी कीमतें

तमिलनाडु के धर्मपुरी में टमाटर की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. कम उत्पादन और सप्लाई की कमी से रेट 18-20 से बढ़कर 40-44 रुपये प्रति किलो हो गए हैं. हीटवेव और मौसम की मार से खेती घटी है, जिससे मई तक कीमतें 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 26 Apr, 2026 | 01:43 PM

Tomato Price Hike: अभी बरसात की शुरुआत नहीं हुई है. बरसात के आगमन में अभी 2 महीने का वक्त है, लेकिन टमाटर अभी से ही महंगा हो गया है. रिटेल बाजार में कीमतें 100 फीसदी तक बढ़ गई हैं. खासकर तमिलनाडु में टमाटर कुछ ज्यादा ही महंगा हो गया है. धर्मपुरी जिले के रिटेल बाजार में कीमतें 18-20 रुपये से बढ़कर 40-44 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. ऐसे में आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं. हालांकि, तिरुवल्लूर अजट्टीहल्ली (उझावर संधाई) मंडी में टमाटर का होलसेल रेट शनिवार को 5000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया. यानी होलसेल में ही टमाटर 50 रुपये किलो बिका.

दरअसल, धर्मपुरी जिले में आमतौर पर हर साल अधिक मात्रा में टमाटर का उत्पादन होता था. इससे कीमतें कम रहती थीं. लेकिन इस साल हालात बदल गए हैं. उत्पादन में भारी कमी के कारण टमाटर के दाम  तेजी से बढ़ गए हैं. रिटेल बाजार में कीमतें 18-20 रुपये से बढ़कर 40- 44 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. कृषि विपणन अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई कम रहने पर यह कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है.

तमिलनाडु की मंडियों में टमाटर का ताजा रेट (Source- Agmarknet)

बाजार का नाम आगमन तिथि आवक (मीट्रिक टन) किस्म न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल) अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल) सामान्य मूल्य (₹/क्विंटल)
अजट्टीहल्ली(उझावर संधाई) 25/04/2026 0.52 अन्य 4,000 4,500 4,250
अजट्टीहल्ली(उझावर संधाई) 26/04/2026 0.52 अन्य 4,500 5,000 4,750
अंबासमुद्रम (उझावर संधई) 25/04/2026 0.02 अन्य 4,600 4,800 4,700
अंबासमुद्रम (उझावर संधई) 26/04/2026 0.02 अन्य 4,600 4,800 4,700
अंबत्तूर (उझावर संधई) 26/04/2026 0.09 देशी 3,000 3,000 3,000

कम सप्लाई की वजह से कीमतें बढ़ीं

धर्मपुरी जिले में टमाटर सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसलों में से एक है. पलाकोड और रायकोट्टई के बाजारों में इसकी हमेशा अच्छी बिक्री होती है, इसलिए किसान इसे ज्यादा पसंद करते हैं. आमतौर पर गर्मियों में मौसम अनुकूल होने से टमाटर की भरमार हो जाती है और कीमत 5 रुपये प्रति किलो से भी नीचे चली जाती है. लेकिन इस साल हालात बदल गए हैं. मौसमी असर और कम सप्लाई की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं.

टमाटर के रकबे में गिरावट

व्यापारी एस. चिन्नासामी ने ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि मार्च की शुरुआत में ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने पलाकोड इलाके में टमाटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद हीटवेव के कारण तापमान 102°F तक पहुंच गया. इस वजह से कई किसानों ने टमाटर की खेती  छोड़ दी और खेती का रकबा काफी घट गया. अभी पलाकोड में जहां पहले 500 एकड़ से ज्यादा में खेती होती थी, अब यह घटकर 200 एकड़ से भी कम रह गई है.

35 किलो टमाटर का रेट 900 रुपये

पलाकोड के सब्जी व्यापारी पी. गणेशन ने कहा कि आमतौर पर गर्मियों में निजी टमाटर बाजार में करीब 12 टन टमाटर आता था, लेकिन अब सिर्फ 3-4 टन ही मिल रहा है. 35 किलो की एक पेटी टमाटर 750 से 900 रुपये में बिक रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसानों के लिए भी ठीक नहीं है, क्योंकि अब बहुत कम किसान टमाटर की खेती कर रहे हैं. धर्मपुरी के बी. मुरली ने कहा कि नवंबर से बारिश नहीं हुई और ठंड का असर भी रहा, जिससे टमाटर की खेती प्रभावित हुई. फरवरी के बाद तेज हीटवेव ने उत्पादन को और नुकसान पहुंचाया. अब पलाकोड इलाके में कुओं की सिंचाई भी काम नहीं कर रही है. लगातार परेशानियों के चलते किसानों को खेती रोकनी पड़  रही है.

कीमतों में और हो सकती है बढ़ोतरी

कृषि विपणन अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल धर्मपुरी बाजार में केवल करीब 350 किलो टमाटर आ रहा है, जबकि आमतौर पर 3 से 4.5 टन तक सप्लाई होती थी. कम आवक की वजह से बाजार में कमी बनी हुई है और संभावना है कि मई के अंत तक टमाटर के दाम बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Apr, 2026 | 01:34 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़