महाराष्ट्र से ज्यादा असम में प्याज का होलसेल रेट, 1800 रुपये क्विंटल ताजा भाव.. किसानों की बंपर कमाई

11 अप्रैल मंडी रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कुरनूल एपीएमसी में करीब 97.20 टन प्याज की आवक हुई. यहां प्याज की कीमत 484 से 945 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि औसत (मॉडल) भाव 584 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं असम के पी.ओ. उपरहली गुवाहाटी एपीएमसी में 5 टन प्याज की आवक हुई.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 13 Apr, 2026 | 12:53 PM

Onion Mandi Bhav: मुंबई और नवी मुंबई में प्याज के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है. एपीएमसी वाशी में थोक कीमत घटकर 8 से 12 रुपये प्रति किलो रह गई है. हालांकि, मुंबई में खुदरा बाजार में कीमतें अभी भी 20 से 24 रुपये प्रति किलो बनी हुई हैं. बाजार जानकारों के अनुसार, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में प्याज की कीमतें करीब 50 फीसदी तक गिर चुकी हैं. ऐसे में किसानों को नुकसान हो रहा है. वे लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. बड़ी बात यह है कि अभी महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात से ज्यादा प्याज का होलसेल रेट असम की मंडियों में है. पीओ उपरहली गुवाहाटी APMC में 11 अप्रैल को प्याज का अधिकतम रेट 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. जबकि, इसी दिन महाराष्ट्र के अकोला एपीएमसी में 63.50 टन प्याज की आवक दर्ज की गई. यहां लोकल किस्म के प्याज का न्यूनतम भाव 400 रुपये और अधिकतम भाव 1100 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि औसत (मॉडल) कीमत 800 रुपये प्रति क्विंटल रही.

खास बात यह है कि मुंबई के अलग-अलग इलाकों में खुदरा भाव अलग-अलग दिखने को मिल रहे हैं. अंधेरी के लोखंडवाला में 30 रुपये प्रति किलो, गोरेगांव पूर्व में 20-25 रुपये और चेंबूर में 20- रुपये 24 प्रति किलो प्याज बिक रहा है. गोरेगांव के वीरा ट्रेडर्स के मालिक ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया कि जब भी प्याज के दाम गिरने की खबर आती है, तो अक्सर सबसे कम गुणवत्ता वाले प्याज को ही आधार माना जाता है. उन्होंने कहा कि थोक कीमत में बाजार शुल्क, टैक्स, ट्रांसपोर्ट और लोडिंग  जैसे खर्च भी जुड़ जाते हैं.

11 अप्रैल को अलग-अलग मंडियों में प्याज का होलसेल रेट (Source- Agmarknet)

राज्य मंडी आवक (मीट्रिक टन) किस्म ग्रेड न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
आंध्र प्रदेश कुरनूल APMC 97.20 लोकल लोकल 484 945 584
असम पी.ओ. उपरहली गुवाहाटी APMC 5.00 प्याज FAQ 1700 1800 1700
गुजरात आनंद (वेज, यार्ड) APMC 103.40 प्याज ग्रेड B 1000 1500 1250
गुजरात भरूच APMC 27.50 अन्य लोकल 800 1250 1000
महाराष्ट्र अकोला APMC 63.50 अन्य लोकल 400 1100 800
महाराष्ट्र अमरावती (फल एवं सब्जी मंडी) APMC 38.90 लाल लोकल 400 1600 1000

क्या कहते हैं प्याज व्यापारी

उन्होंने कहा कि उन्होंने अलग-अलग क्वालिटी का प्याज थोक में 4 से 15 रुपये प्रति किलो तक खरीदा है. इन सभी खर्चों को जोड़कर वे खुदरा में प्याज  16 रुपये, 20 रुपये और 25 रुपये प्रति किलो बेचते हैं. उनका कहना है कि अगले हफ्ते स्टोरेज वाला प्याज बाजार में आएगा, जो लंबे समय तक रखा जा सकता है और तब व्यापारी स्टॉक जमा करना शुरू करेंगे.

खुदरा कीमतें थोक से लगभग 5 रुपये ज्यादा

वहीं, चेंबूर के सिमोन ट्रेडर्स के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से थोक दाम 15- 20 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं, जबकि खुदरा कीमतें  थोक से लगभग 5 रुपये ज्यादा चल रही हैं. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण शिपिंग रूट बाधित हो गए हैं, जिससे खाड़ी देशों को होने वाला प्याज का निर्यात लगभग 45 फीसदी तक घट गया है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस वजह से व्यापार लगभग ठप पड़ गया है.

इस वजह से आई कीमतों में गिरावट

एपीएमसी वाशी के प्याज-पटैटो बाजार यार्ड के निदेशक अशोक वलुंज ने कहा कि निर्यात बंद होने से रबी सीजन का प्याज घरेलू बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में जमा हो गया है, जिससे कीमतें उत्पादन लागत से भी नीचे चली गई हैं. अशोक वलुंज के अनुसार, मौजूदा सीजफायर से स्थिति में थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि शिपिंग सामान्य होने पर कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है. जानकारों के अनुसार, देश में प्याज का ज्यादा स्टॉक होने और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण निर्यात कम हुआ है. इसी वजह से बाजार में प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Apr, 2026 | 12:48 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़