बिहार के आलू किसानों के लिए बड़ी खबर है. सरकार लेडी रोसेटा आलू की खेती पर 75% तक सब्सिडी दे रही है. वर्ष 2026-27 की योजना बिहार के 17 जिलों में लागू की जा रही है. इस खास किस्म के आलू का इस्तेमाल चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और दूसरे प्रोसेस्ड फूड बनाने में ज्यादा होता है. कम नमी और ज्यादा स्टार्च के कारण यह प्रोसेसिंग के लिए उपयोगी माना जाता है. योजना के तहत एक हेक्टेयर के लिए ₹1,25,150 की इकाई लागत पर 75% यानी ₹93,863 तक अनुदान मिल सकता है. यह सहायता दो किस्तों में दी जाएगी.
और पढ़ें