मॉनसून की दस्तक के साथ ही प्याज के रेट में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. महाराष्ट्र के नासिक जिला स्थित लासलगांव कृषि उपज मंडी समिति (APMC) में प्याज के थोक दामों में पिछले एक हफ्ते में करीब 18.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आपूर्ति में कमी और लगातार मांग बने रहने के कारण कीमतों में यह तेजी आई है. लासलगांव एपीएमसी में 15 जून को प्याज का औसत भाव 2,780 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 22 जून को बढ़कर 3,301 रुपये प्रित क्विंटल हो गया. यानी मंडी आने वाले किसानों की अच्छी कमाई हो रही है. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि होलसेल में महंगा होने से रिटेल मार्केट में भी प्याज महंगा हो सकता है.
Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र की अलग-अलग मंडियों में प्याज के दामों में एक हफ्ते के भीतर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 15 जून को मंडी में प्याज का औसत भाव 1,360.40 रुपये प्रति क्विंटल था. जबकि इस दिन न्यूनतम कीमत 700 रुपये और अधिकतम कीमत 2,780 रुपये प्रति क्विंटल रही. वहीं, मॉडल प्राइस 2,600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. इसी तरह 22 जून को औसत भाव घटकर 1,132.40 रुपये प्रति क्विंटल रह गया. इस दिन न्यूनतम कीमत 1,000 रुपये और अधिकतम कीमत 3,301 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई, जबकि उच्चतम भाव करीब 3,100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. कुल मिलाकर, एक हफ्ते के अंदर लासलगांव एपीएमसी में प्याज की कीमतों में अस्थिरता देखने को मिली, जहां आवक और मांग के आधार पर दाम ऊपर-नीचे होते रहे.
(नोट- प्याज कीमतों के आंकड़े Agmarknet से लिए गए हैं)
- प्याज लागत 1800 रुपये और सरकारी भाव 1580 रुपये, मुनाफा छोड़िये जबरन घाटे में डाले गए किसान
- हरियाणा में DSR तकनीक को बढ़ावा, किसानों को दी जाएगी ट्रेनिंग.. अब खेती में घटेगी लागत
- गन्ना किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी, सरकार ने समर्थन मूल्य 400 रुपये क्विंटल से ऊपर ले जाने के दिए संकेत
- दूध और हो सकता है महंगा, अगले दो महीनों में 4 फीसद तक बढ़ेंगी कीमतें.. इस वजह से गहराया संकट
| APMC मंडी | तारीख | आवक (MT) | किस्म | न्यूनतम कीमत (₹/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (₹/क्विंटल) | मॉडल कीमत (₹/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| हिंगना एपीएमसी | 21/06/2024 | 0.10 | Red | 2,800 | 2,800 | 2,800 |
| अहिल्यानगर एपीएमसी | 22/06/2024 | 4,563.70 | Other | 500 | 3,100 | 2,450 |
| अकोला एपीएमसी | 20/06/2024 | 40.50 | Other | 2,200 | 3,000 | 2,500 |
| अमरावती (फल और सब्जी मंडी) एपीएमसी | 21/06/2024 | 40.80 | Local | 1,500 | 3,500 | 2,500 |
| लासलगांव एपीएमसी | 22/06/2024 | 1,132.40 | Other | 1,000 | 3,301 | 3,100 |
इस वजह से बढ़ रहीं कीमतें
वहीं, लासलगांव एपीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि जब मंडी में आवक (आपूर्ति) कम हो जाती है तो दाम बढ़ जाते हैं, और जब आवक बढ़ती है तो कीमतें घट जाती हैं. यानी प्याज की कीमतें पूरी तरह से मांग और आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करती हैं. मौजूदा समय में यही असंतुलन कीमतों में लगातार बदलाव का कारण बन रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है.
भरत दिघोले ने सरकार से की बड़ी मांग
वहीं, महाराष्ट्र प्याज उत्पादक संघ के अध्यक्ष भरत दिघोले ने मांग की है कि NAFED और NCCF को सीधे एपीएमसी मंडियों में किसानों से प्याज की खरीद तुरंत शुरू करनी चाहिए. उनका कहना है कि ये एजेंसियां किसानों से सीधे खरीद करने के बजाय किसान उत्पादक कंपनियों (FPOs) के बाहर से खरीद कर रही हैं, जो सही नहीं है. उन्होंने सुझाव दिया कि प्याज की खेती को लाभकारी बनाने के लिए खरीद मूल्य कम से कम 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए. साथ ही दोनों एजेंसियों को एपीएमसी में सीधे किसानों से खरीद करनी चाहिए, जिससे व्यापारियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़े और बाजार दरों में सुधार हो सके.