Rythu Bharosa: सीएम ने 70 लाख किसानों के खाते में भेजे 3590 करोड़ रुपये, रायथु भरोसा योजना की किस्त जारी

Rythu Bharosa Fund Released: तेलंगाना के 70 लाख किसानों को रायथु भरोसा योजना के तहत राशि जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों के भरोसे को बरकरार रखा है और किए गए वादे पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई भी राज्य सरकार करेगी. योजना के तहत दूसरी और तीसरी किस्त का पैसा अप्रैल महीने में जारी किया जाएगा.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 22 Mar, 2026 | 05:12 PM

Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के 70 लाख किसानों के खाते में रायथू भरोसा योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 3590 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री सिद्दीपेट जिले के नरमेट्टा में पॉम ऑयल प्रॉसेसिंग प्लांट का उद्घाटन भी किया. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों बेमौसम बारिश के चलते फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने का भी वादा किया है.

डीबीटी के जरिए 3590 करोड़ रुपये जारी किए

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के नरमेट्टा में सीएम रेवंत रेड्डी ने किसानों को रायथू भरोसा योजना के तहत वित्तीय मदद के रूप में राशि जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ने 70 लाख किसानों के खातों में ‘रायथु भरोसा’ सहायता की पहली किस्त डीबीटी के जरिए जारी कर दी. मुख्यमंत्री ने डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में 3590 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान का मुआवजा भी जारी किया जाएगा.

सालाना 12 हजार रुपये देती है राज्य सरकार

तेलंगाना सरकार की रायथू भरोसा योजना के तहत किसानों को सालाना 12,000 प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह सहायता राशि रबी और खरीफ दोनों फसल सीजनों के लिए होती है, जिसमें प्रत्येक सीजन में 6,000 रुपये प्रति एकड़ दिए जाते हैं. राज्य सरकार ने योजना के तहत सालाना बजट राशि 9000 करोड़ रुपये निर्धारित की है, जो 3 किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाएगी.

दूसरी और तीसरी किस्त का पैसा अप्रैल में जारी होगा

तेलंगाना सरकार के अनुसार पहली किस्त के रूप में 3590 करोड़ रुपये आज जारी होंगे. दूसरी किस्त के रूप में 2,650 करोड़ रुपये 9 या 10 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. इसके बाद बाकी राशि 2,860 करोड़ रुपये तीसरी किस्त के रूप में अप्रैल महीने के अंत से पहले जारी की जाएगी. रायथु भरोसा योजना का लाभ ऐसे किसानों को दिया जा रहा है जो कम से कम एक एकड़ जमीन के मालिक हैं और खेती करते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Mar, 2026 | 05:09 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़