आपके शहर में भी महंगा हो जाएगा टमाटर! एशिया की सबसे बड़ी मंडी में 15 रुपये किलो बढ़ा रेट

मदनपल्ले मंडी में सोमवार को 205 मीट्रिक टन टमाटर की आवक दर्ज की गई, जबकि आसपास के वाल्मीकीपुरम, गुर्रमकोंडा और कलकड़ा क्षेत्रों में कुल आवक 300 मीट्रिक टन से ज्यादा रही. मदनपल्ले के व्यापारियों का कहना है कि टमाटर के दाम बढ़ना सिर्फ स्थानीय कारण नहीं है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 21 Apr, 2026 | 12:55 PM

Mandi Bhav: आंध्र प्रदेश में टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. अन्नामय्या जिला स्थित एशिया की सबसे बड़ी टमाटर मंडी मदनपल्ले में कीमतों में करीब 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. खास बात यह है कि ये बढ़ोतरी केवल दो दिनों में हुई है. इससे टमाटर किसानों की अच्छी कमाई हो रही है. इस मंडी में 20 अप्रैल को प्रथम श्रेणी का टमाटर 25 रुपये किलो बिका, जबकि द्वतियी कैटेगरी का टमाटर का रेट 19 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. हालांकि, मदनपल्ले मंडी में टमाटर महंगा होने से उत्तर भारत के राज्यों में उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है. क्योंकि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आंध्र प्रदेश की मंडियों से ही टमाटर की सप्लाई होती है. ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि मदनपल्ले मंडी में टमाटर महंगा होने से उत्तर भारत के राज्यों में टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

मदनपल्ले मंडी में सोमवार को 205 मीट्रिक टन टमाटर की आवक दर्ज की गई, जबकि आसपास के वाल्मीकीपुरम, गुर्रमकोंडा और कलकड़ा क्षेत्रों में कुल आवक 300 मीट्रिक टन से ज्यादा रही. मदनपल्ले के व्यापारियों का कहना है कि टमाटर के दाम बढ़ना सिर्फ स्थानीय कारण नहीं है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी की वजह से फसल प्रभावित हुई है. 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर पौधों में फूल गिरने और फल बनने में दिक्कत आ रही है, जिससे मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई है.

आंध्र प्रदेश की मंडियों में टमाटर का रेट  (Source- Agmarknet)

मंडी आगमन तिथि आगमन (मीट्रिक टन) किस्म न्यूनतम मूल्य (रु./क्विंटल) अधिकतम मूल्य (रु./क्विंटल) मॉडल मूल्य (रु./क्विंटल)
कलिकिरी एपीएमसी 19/04/2026 42.80 हाइब्रिड 2,000.00 2,800.00 2,400.00
कलिकिरी एपीएमसी 20/04/2026 51.00 हाइब्रिड 2,000.00 2,700.00 2,400.00
कलिकिरी एपीएमसी 21/04/2026 52.50 हाइब्रिड 1,800.00 2,600.00 2,200.00
मदनपल्ले एपीएमसी 19/04/2026 192.00 स्थानीय 2,000.00 2,500.00 2,400.00
मदनपल्ले एपीएमसी 20/04/2026 205.00 स्थानीय 2,000.00 2,500.00 2,400.00
मदनपल्ले एपीएमसी 21/04/2026 248.00 स्थानीय 2,200.00 2,800.00 2,700.00

कीमत बढ़ने से किसानों को हो रही कमाई

वहीं, गुर्रमकोंडा मंडल के किसान जनार्धन ने ‘द हिन्दू’ से कहा कि अभी उनके क्षेत्र में फसल की आवक बेहतर है और कीमत बढ़ने से उन्हें कुछ राहत मिली है. उन्होंने बताया कि मार्च के तीसरे हफ्ते तक टमाटर के दाम 10 रुपये प्रति किलो से नीचे थे, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब बढ़ी कीमतों से थोड़ी मदद मिल रही है. मदनपल्ले के अलावा चित्तूर जिले की पालमनेर कृषि मंडी और कर्नाटक की चिंतामणि व श्रीनिवासपुर मंडियों में भी इस समय टमाटर की खरीद-फरोख्त  तेज हो गई है. व्यापारी फाजिल बाशा के मुताबिक, अब खरीदार इन इलाकों से ज्यादा टमाटर खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ी है.

व्यापारियों का कहना है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में ज्यादा गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति के कारण वहां उत्पादन प्रभावित हुआ है. इसी वजह से खरीदार अब मदनपल्ले और चिंतामणि की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे यहां कीमतें बढ़ रही हैं, हालांकि गर्मी की फसल की पैदावार अच्छी हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छी बात यह है कि अब चेन्नई का बाजार काफी हद तक इन्हीं क्षेत्रों पर निर्भर हो गया है.

मदनपल्ली में दिन का तापमान

बागवानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह स्थिति मई के अंत तक बनी रह सकती है. उनके अनुसार, समय से पहले पड़ी गर्मी ने उत्तर भारत के राज्यों में टमाटर उत्पादन को साफ तौर पर प्रभावित किया है. वहीं मदनपल्ले में अभी दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे फसल की आवक बेहतर हो रही है. अधिकारियों का मानना है कि अगर दूसरे राज्यों से मांग और निर्यात बना रहा, तो फिलहाल टमाटर की कीमतें स्थिर रह सकती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Apr, 2026 | 12:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़