एक किलो लकड़ी की कीमत लाखों! ये है दुनिया का सबसे महंगा पेड़

अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो बार सोचेंगे. इसके महंगे दाम और मांग के चलते इसकी अवैध तस्करी बढ़ गई है.

Kisan India
Noida | Updated On: 2 Apr, 2025 | 07:42 PM

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में ऐसी भी लकड़ी होती है, जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा हो? अगर आपका जवाब चंदन है, तो एक बार फिर सोच लें. हम सभी जानते हैं कि चंदन की लकड़ी महंगी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी लकड़ी भी है, जिसकी कीमत चंदन से कई गुना ज्यादा है? हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी ब्लैकवुड की. इस पेड़ की लकड़ी का एक किलो खरीदने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन इसका मूल्य सिर्फ इसकी कीमत में नहीं, बल्कि इसकी दुर्लभता और बेहतरीन गुणों में भी छिपा है. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी के बारे में.

अफ्रीकी ब्लैकवुड की कीमत?

अफ्रीकी ब्लैकवुड, जिसका वैज्ञानिक नाम Dalbergia Melanoxylon है, पृथ्वी पर मौजूद सबसे कीमती लकड़ियों में से एक मानी जाती है. इस लकड़ी की कीमत 10,000 डॉलर प्रति किलो है, जो भारतीय रुपये के हिसाब से आठ लाख रुपये से भी अधिक है.

अफ्रीकी ब्लैकवुड की बढ़ती मांग

अफ्रीकी ब्लैकवुड एक बेहद दुर्लभ प्रजाति का पेड़ है, जो अफ्रीका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में पाया जाता है. ये पेड़ मुख्य रूप से सूखी और बंजर भूमि में उगते हैं. इनकी ऊंचाई लगभग 25 से 40 फीट तक हो सकती है, लेकिन यह बहुत धीमा गति से बढ़ता है. एक अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ को पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 60 साल का वक्त लगता है. हालांकि, इन पेड़ों की लकड़ी की अवैध तस्करी की वजह से ये पेड़ जल्दी काटे जाते हैं, जिससे इनकी संख्या बहुत कम हो गई है. खासतौर पर, केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इनकी अवैध कटाई की वजह से इनकी उपलब्धता में भारी कमी आई है.

अफ्रीकी ब्लैकवुड का इस्तेमाल

अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का इस्तेमाल संगीत वाद्ययंत्र जैसे शहनाई, बांसुरी और गिटार को बनाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनते हैं, लेकिन इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि केवल कुछ खास लोग ही इसे खरीद सकते हैं.

अफ्रीकी ब्लैकवुड की अवैध तस्करी

अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो बार सोचेंगे. इसके महंगे दाम और मांग के चलते इसकी अवैध तस्करी बढ़ गई है, जिससे इस दुर्लभ प्रजाति के पेड़ की संख्या में और कमी आई है. इस लकड़ी के अवैध व्यापार के चलते इसे धरती से विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Apr, 2025 | 03:56 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव

Mustard Seed Prices Fall Below Msp In Haryana Farmers Suffer Losses Of Up To Rs 700 Per Quintal

MSP से कम हुआ सरसों का रेट, किसानों को 700 रुपये क्लिंटल तक नुकसान.. कब शुरू होगी खरीदी

Animal Husbandry Tips How To Increase Milk Production Cow Buffalo Deworming Albendazole Benefits

Animal Husbandry: गाय-भैंस दे रही है कम दूध? कहीं आपकी ये एक गलती तो नहीं कर रही नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Do Animals Reduce Their Milk Production Due Fear Loud Noise Firecrackers A Veterinarian Explains Key Reason

क्यों पटाखों की तेज आवाज से डरकर दूध देना कम कर देते हैं पशु? पशु चिकित्सक ने बताई बड़ी वजह

Agriculture Transformation Farmers Shift Towards Horticultural Crops And Production Of Spices Flowers And Medicinal Plants Rises

खेती में आया बदलाव- बागवानी फसलों की ओर मुड़ रहे किसान, मसालों-फूलों और औषधीय पौधों की पैदावार बढ़ी

Punjab Floods Impact Wheat Fields Suddenly Sprouted With Wild Weeds

गेहूं के खेतों में अचानक उगने लगीं जड़ी-बूटियां, फसल को हो सकता है नुकसान.. अब वैज्ञानिक करेंगे जांच