गर्मी में ये 4 पौधे आपके घर को कर देंगे रौशन, बालकनी में फूल वाले पौधे उगाने का तरीका जानें

Flower Plants for Summer Season: बॉलकनी हो या घर के छोटे गार्डन शो-प्लांट से घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आसानी से उगाया जा सकता है और कम देखभाल में भी ये तेजी से बढ़ते हैं.

किसान इंडिया डेस्क
नोएडा | Published: 15 May, 2026 | 11:30 PM

बॉलकनी हो या घर के छोटे गार्डन शो-प्लांट से घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है. आप अपने घर को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के शो-प्लांट लगा सकते हैं. इनमें कुछ पौधे ऐसे हैं जो न सिर्फ देखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि घर की हवा भी साफ रखते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आसानी से उगाया जा सकता है और कम देखभाल में भी ये तेजी से बढ़ते हैं.

किस्मस ट्री

सबसे पहले बात करते हैं किस्मस ट्री, जिसे नॉरफॉक भी कहा जाता है. इसकी मुलायम और सुई जैसी पत्तियाँ पिरामिड आकार में बढ़ती हैं, जो इसे और भी सुंदर बनाती हैं. इसे ज्यादातर लोग सजावट और शो-प्लांट के रूप में लगाते हैं. यह पौधा घर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करता है. इसके अच्छे विकास के लिए समय-समय पर जैविक खाद देना फायदेमंद रहता है.

क्रोटन

इसके बाद आता है क्रोटन. यह पौधा अपनी चमकीली और रंग-बिरंगी पत्तियों की वजह से बहुत लोकप्रिय है. इसे लगाने से गार्डन की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. यह इंडोर हवा को भी शुद्ध करता है. क्रोटन को हफ्ते में एक या दो बार पानी देना काफी होता है.

मिंग अरेलिया

मिंग अरेलिया भी एक खूबसूरत शोपीस पौधा माना जाता है. इसकी पतली, झाड़ीनुमा पत्तियां इसे खास लुक देती हैं. यह एक सदाबहार पौधा है और हवा को साफ रखने में मदद करता है. इसकी देखभाल मुश्किल नहीं होती, इसलिए यह व्यस्त लोगों के लिए बेहतर विकल्प है.

गोल्डन यूओडिया

अंत में गोल्डन यूओडिया की बात करें, तो यह पौधा अपने हल्के पीले और हरे रंग की पत्तियों की वजह से बहुत आकर्षक लगता है. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और इसे आसानी से किसी भी गार्डन में लगाया जा सकता है.

ये सभी पौधे न सिर्फ आपके घर या बॉलकनी की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 May, 2026 | 11:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा

लेटेस्ट न्यूज़