राजस्थान के निमाहेड़ा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी की समस्या को दूर करने के लिए तीन बड़े समझौते किए गए हैं, जिनसे करोड़ों लोगों को पानी मिलने की उम्मीद है. अमित शाह ने Rising Rajasthan के तहत निवेश, नई नीतियों, रोजगार मेलों और उज्ज्वला गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार राजस्थान को विकास और खुशहाली की दिशा में आगे ले जा रही है.
और पढ़ें