भिंडी की खेती के लिए बेस्ट खाद, मिलेगी जबरदस्त पैदावार

भिंडी की खेती में सही फर्टिलाइजर या खाद का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. अगर आप रासायनिक फर्टिलाइजर की जगह जैविक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के साथ-साथ, पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता.

Kisan India
Noida | Updated On: 26 Mar, 2025 | 02:29 PM

भिंडी (Abelmoschus esculentus), जिसे आमतौर पर “ऑकरा” भी कहा जाता है, भारत में यह एक महत्वपूर्ण सब्जी है, जिसकी खेती देश के अधिकतर हिस्सों में की जाती है. यह न केवल भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, बल्कि यह व्यावसायिक रूप से भी फायदेमंद है. ऐसे में किसानों को भिंडी के पौधे की वृद्धि तेज करने और इसकी फसल को उपजाऊ बनाने के लिए खाद का इस्तेमाल करना चाहिए.

लेकिन ये बेहद जरूरी है कि भिंडी की खेती में सही फर्टिलाइजर या खाद का इस्तेमाल हो. अगर आप रासायनिक फर्टिलाइजर की जगह जैविक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ, पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता. तो आइए जानते हैं भिंडी की खेती के लिए कुछ बेहतरीन जैविक फर्टिलाइजर के बारे में, जिससे आपकी फसल होगी दोगुनी.

गोबर की खाद

गोबर की खाद एक सस्ता और बहुत फायदेमंद जैविक फर्टिलाइजर है. इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं, जिससे भिंडी की पौधों को बढ़ने में मदद मिलती हैं. यह मिट्टी को भी अच्छा बनाता है. बुआई के समय गोबर की खाद को मिट्टी में अच्छे से मिला दें. इससे फसल की उपज बढ़ेगी.

वर्मी कम्पोस्ट

वर्मी कम्पोस्ट एक और बेहतरीन जैविक खाद है. यह मिट्टी में जान लाती है और पौधों को मजबूत बनाती है. यह फसल को रोगों से भी बचाती है.

नीम की खल

नीम की खल में कीटनाशक गुण होते हैं, जो भिंडी के पौधों को स्वस्थ रखते हैं. यह पौधों को कीटों और रोगों से बचाती है. नीम की खल को मिट्टी में मिला कर बुआई के समय या जब पौधे छोटे हों, तब डालें.

गाय के मूत्र का अर्क

गाय के मूत्र का अर्क भिंडी की पौधों की तेजी से बढ़ने में मदद करता है और उन्हें रोगों से बचाता है. इसमें बैक्टीरिया और फंगस को मारने के गुण होते हैं. इसे पानी में मिला कर पौधों पर स्प्रे करें या मिट्टी में डालें. खासकर जब पौधे छोटे होते हैं, तब इसका इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है.

DAP (डायमोनियम फास्फेट)

DAP एक जैविक फर्टिलाइजर है, जो पौधों की जड़ को मजबूत करता है और फूलों और फलों की संख्या बढ़ाता है. भिंडी को फास्फोरस की जरूरत ज्यादा होती है, इसलिए यह उर्वरक खासतौर से भिंडी के लिए अच्छा है. इसे बुआई के समय मिट्टी में मिला कर डालें.

जैविक उर्वरक के इस्तेमाल के टिप्स

-फर्टिलाइजर का सही समय पर उपयोग बहुत जरूरी है. खासकर बुआई के समय और पौधों की वृद्धि के विभिन्न चरणों में फर्टिलाइजर का सही इस्तेमाल करें.

-फर्टिलाइजर डालने से पहले मिट्टी की जांच करवाएं, ताकि आप जान सकें कि मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है.

-जैविक फर्टिलाइजर का सही असर देखने के लिए पौधों को अच्छे से पानी दें. इससे उर्वरक मिट्टी में अच्छे से समा जाते हैं और पौधों को सही पोषण मिलता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Mar, 2025 | 02:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई