किसान अलर्ट! लीची में स्टिंक बग का अटैक शुरू, कृषि विभाग से जानें बचाव के जरूरी उपाय

Pest Control In Litchi: लीची की फसल में स्टिंक बग एक खतरनाक कीट है, जो पौधों के कोमल भागों से रस चूसकर फूल और फलों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे वे काले पड़कर गिरने लगते हैं. इसका सीधा असर पैदावार और गुणवत्ता पर पड़ता है. समय पर पहचान और सही दवाओं के छिड़काव से इस कीट को नियंत्रित किया जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 25 Apr, 2026 | 10:45 AM

Litchi Farming Tips: अगर आप लीची की खेती करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इन दिनों बागानों में एक खतरनाक कीट ‘लीची स्टिंक बग’ तेजी से फैल रहा है, जो चुपचाप आपकी पूरी फसल को बर्बाद कर सकता है. बिहार कृषि विभाग के अनुसार, यह कीट पौधों के कोमल हिस्सों से रस चूसकर उन्हें कमजोर बना देता है, जिससे फूल और छोटे फल काले पड़कर गिरने लगते हैं. सबसे चिंता की बात यह है कि अगर समय पर इसकी पहचान और नियंत्रण नहीं किया गया, तो मेहनत से तैयार की गई पूरी फसल हाथ से निकल सकती है. ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे इस खतरे को हल्के में न लें और समय रहते सही कदम उठाकर अपनी फसल और मुनाफे दोनों को सुरक्षित करें.

क्या है लीची स्टिंक बग?

बिहार कृषि विभाग के अनुसार, लीची स्टिंक बग एक हानिकारक कीट है, जो खासतौर पर लीची के पेड़ों पर हमला करता है. यह कीट पौधों के कोमल हिस्सों से रस चूसता है, जिससे पौधे कमजोर होने लगते हैं. धीरे-धीरे इसका असर पूरी फसल पर दिखाई देने लगता है.

पहचान कैसे करें?

इस कीट की पहचान करना बहुत जरूरी है, क्योंकि समय पर पहचान ही बचाव की पहली सीढ़ी है.

  • यह कीट पत्तियों और कोमल टहनियों पर पाया जाता है
  • पौधे के नरम भागों से रस चूसता है
  • प्रभावित फूल और फल काले पड़ने लगते हैं
  • समय से पहले फूल और फल गिरने लगते हैं

अगर आपके बाग में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि स्टिंक बग का प्रकोप शुरू हो चुका है.

फसल पर क्या पड़ता है असर?

लीची स्टिंक बग का हमला फसल पर सीधा और गंभीर असर डालता है. इसके कारण फल बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है, फूल समय से पहले झड़ने लगते हैं और जो फल बचते भी हैं उनका आकार छोटा रह जाता है तथा गुणवत्ता भी खराब हो जाती है. परिणामस्वरूप पूरी पैदावार में भारी गिरावट देखने को मिलती है. ऐसे में अगर समय रहते इस कीट पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो किसानों का पूरा सीजन नुकसान में जा सकता है.

प्रभावी नियंत्रण के उपाय

इस कीट से बचाव के लिए सही समय पर दवा और प्रबंधन जरूरी है.

रासायनिक नियंत्रण

  • बुप्रोफेजिन 25 फीसदी SC को 1.5 मि.ली. प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें
  • इमिडाक्लोप्रिड 17.8 फीसदी SL को 1 मि.ली. 3 लीटर पानी में घोलकर उपयोग करें

इन दवाओं का सही मात्रा में उपयोग करने से कीटों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.

बेहतर उत्पादन के लिए क्या करें?

  • नियमित रूप से बाग की निगरानी करें
  • शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत कार्रवाई करें
  • छिड़काव सुबह या शाम के समय करें
  • संतुलित पोषण और सिंचाई का ध्यान रखें

लीची की अच्छी पैदावार के लिए जरूरी है कि किसान समय रहते स्टिंक बग की पहचान करें और उचित नियंत्रण उपाय अपनाएं. सही समय पर सही कदम उठाकर न केवल फसल को बचाया जा सकता है, बल्कि बेहतर उत्पादन और मुनाफा भी सुनिश्चित किया जा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़