प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसानों के लिए वरदान, बिहार में बढ़ा खेती का रकबा

बिहार के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों में 35 परियोजनाएं चलाईं जा रही हैं, जिसके लिए कुल 171600 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 21 Aug, 2025 | 11:30 PM

किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए कम लागत में भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत देशभर में किसानों को सिंचाई के लिए लगाए जाने वाले ड्रिप या स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने के लिए सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-जलछाजन विकास 2.0 योजना की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना उन इलाकों के लिए वरदान है जहां सिंचाई के लिए किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं.

जलछाजन विकास 3.0 की तैयारी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-जलछाजन विकास 2.0 योजना की सफलता के चलते आने वाले अगले 5 सालों के लिए सरकार जलछाजन विकास 3.0 की तैयारी अभी से ही शुरू कर देनी चाहिए और ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वर्तमान में इस योजान का लाभ किसानों तक सही से पहुंचे. ताकि आगे आने वाले समय में इस योजना को सुचारू रूप से चलाया जा सके.  उन्होंने कहा कि, इस योजना के तहत नदियों और झीलों का जीर्णोद्धर और पहाड़ी इलाकों में ड्रिप सिंचाई के माध्यम से किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए.

बिहार में चल रहीं 35 परियोजनाएं

केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बातचीत के दौरान, बिहार के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों में 35 परियोजनाएं चलाईं जा रही हैं, जिसके लिए कुल 171600 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस योजान के मदद से किसानों को और प्रदेश के कृषि क्षेत्र को बहुत फायदा मिला है. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार भी अपने स्तर पर इस योजना के तहत पक्का चेक डैम निर्माण, तालाब निर्माण, कुआं निर्माण और आहर जीर्णाेद्धार आदि का काम करवा रही है. जिससे प्रदेश में सिंचाई क्षमता का विस्तार हुआ है.

फसल उत्पादन में हुई बढोतरी

प्रदेश के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा कराए गए सर्वे में पता चला है कि प्रदेश में फसल उत्पादन के रकबे में बढ़ोतरी हुई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में ये रकबा 52 लाख हेक्टेयर था जबकि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में ये रकबा बढ़कर 62 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फसल सघनता भी 144 से बढ़कर 180 हो गई है. बिहार सरकार और केंद्र सरकार की मिलीजुली कोशिशों से किसानों को न केवल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है बल्कि उनकी आमदनी भी बढ़ रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Aug, 2025 | 11:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद