मक्का किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल की खरीद.. मंत्री ने मार्कफेड को दिए सख्त निर्देश

राज्य में करीब 16.36 लाख एकड़ में मक्का की खेती की गई है और इसका अनुमानित उत्पादन 43.48 लाख टन है. औसतन प्रति एकड़ 26.57 क्विंटल उत्पादन मिलने का अनुमान है. वहीं ज्वार की खेती करीब 4.03 लाख एकड़ में की गई है, जिसका अनुमानित उत्पादन 4.03 लाख टन है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 10 May, 2026 | 01:46 PM

Telangana News: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम रेट में पर मक्का बेजने को मजबूर किसानों के लिए बड़ी राहत है. तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मक्का और ज्वार की खरीद कर रही मार्कफेड को खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि बोरी, गोदाम, मजदूरों और परिवहन जैसी समस्याओं को जल्द दूर किया जाए, ताकि समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों की फसल की खरीद तेजी से हो सके. वहीं, सरकार के इस आदेश से मक्का और ज्वार किसानों की आस जग गई है. वहीं, किसानों को उम्मीद है कि अब उन्हें उनकी उपज का बेहतर रेट मिलेगा.

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, तुम्मला नागेश्वर राव ने कहा कि 2025-26 रबी सीजन में मक्का की खेती  में काफी बढ़ोतरी हुई है और इस बार औसत उत्पादन भी लगभग 26.57 लाख टन प्रति एकड़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस सीजन में तेलंगाना से मक्का खरीदने से इनकार करने के बाद राज्य सरकार ने कम से कम 14.9 लाख टन मक्का खरीदने का फैसला किया है. अब तक इसमें से 6.74 लाख टन मक्का खरीदा जा चुका है.

(मक्का रेट के आंकड़े Agmarknet से लिए गए हैं)

मंडी का नाम तारीख आवक (मीट्रिक टन) मक्का का प्रकार न्यूनतम भाव (रु./क्विंटल) अधिकतम भाव (रु./क्विंटल) मॉडल भाव (रु./क्विंटल)
अचंपेट एपीएमसी 8 मई 2026 17.25 लोकल 1,339 1,840 1,730
आसिफाबाद एपीएमसी 7 मई 2026 25 लोकल 2,400 2,400 2,400
बड़ेपल्ली एपीएमसी 7 मई 2026 233.40 लोकल 1,601 1,858 1,726
चोप्पाडांडी एपीएमसी 8 मई 2026 111.10 हाइब्रिड 1,761 1,955 1,933

1.22 लाख किसानों से मक्का की खरीद

उन्होंने कहा कि अब तक 1.22 लाख किसानों से मक्का की खरीद की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत करीब 1,650 करोड़ रुपये है. सरकार का अनुमान है कि 14.9 लाख टन मक्का खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. तुम्मला नागेश्वर राव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग के बिना भी राज्य सरकार ने खरीद प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया है. इसके लिए संयुक्त जिला स्तर पर विशेष अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है, जो पूरी खरीद व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.

16.36 लाख एकड़ में मक्का की खेती

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में करीब 16.36 लाख एकड़ में मक्का की खेती की गई है और इसका अनुमानित उत्पादन 43.48 लाख टन है. औसतन प्रति एकड़ 26.57 क्विंटल उत्पादन मिलने का अनुमान है. वहीं ज्वार की खेती करीब 4.03 लाख एकड़ में की गई है, जिसका अनुमानित उत्पादन 4.03 लाख टन है. ज्वार का औसत उत्पादन लगभग 10 क्विंटल प्रति एकड़ माना गया है. सिंचित क्षेत्रों में इसकी पैदावार 15 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ और बारिश पर निर्भर इलाकों में 8 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ रहने का अनुमान है. केंद्र सरकार ने ज्वार के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हाइब्रिड किस्म पर 3,699 रुपये प्रति क्विंटल और मालदांडी किस्म पर 3,749 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है.

अलग-अलग मंडियों में मक्का का रेट

बता दें कि तेलंगाना की मंडियों में मक्का का रेट एमएसपी से काफी हो गई है. यही वजह है कि राज्य सरकार अपने स्तर पर सरकारी खरीद कर रही है. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, अचंपेट एपीएमसी मंडी में 8 मई को 17.25 मीट्रिक टन मक्का की आवक हुई. यहां मक्का का न्यूनतम भाव 1,339 रुपये और अधिकतम भाव 1,840 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल कीमत 1,730 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, आसिफाबाद एपीएमसी मंडी में 7 मई  25 मीट्रिक टन मक्का की आवक हुई. यहां मक्का का न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल भाव तीनों 2,400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए. इसी तरह बड़ेपल्ली एपीएमसी मंडी में 7 मई 233.40 मीट्रिक टन स्थानीय मक्का की आवक दर्ज की गई. यहां मक्का का न्यूनतम भाव 1,601 रुपये और अधिकतम भाव 1,858 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल कीमत 1,726 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुई. वहीं, चोप्पाडांडी एपीएमसी मंडी में 8 मई को 111.10 मीट्रिक टन हाइब्रिड मक्का की आवक हुई. इस मंडी में मक्का का न्यूनतम भाव 1,761 रुपये, अधिकतम भाव 1,955 रुपये और मॉडल कीमत 1,933 रुपये प्रति क्विंटल रही.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 May, 2026 | 01:40 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा

लेटेस्ट न्यूज़