Gold Rate: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरट के भाव ने छुआ 1.55 लाख, चांदी भी 100 रुपये फिसली

Gold Rate Today: कमजोर अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल बाजार में तेजी से सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन मजबूती आई. दिल्ली में 24 कैरट सोना 1,55,820 रुपये और 22 कैरट सोना 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं तीन दिन स्थिर रहने के बाद चांदी 100 रुपये सस्ती हुई.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 18 Aug, 2026 | 10:43 AM

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए आज बाजार से मिला-जुला अपडेट है. एक तरफ कमजोर अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल मार्केट की तेजी ने सोने की कीमतों को फिर ऊपर धकेला है, वहीं दूसरी ओर चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है. दिल्ली में 24 कैरट सोना 1,55,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है. ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जरूर जान लें.

दिल्ली में सोना हुआ महंगा

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 1,55,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरट सोना 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 18 कैरट सोने की कीमत 1,16,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें तो सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. एक दिन भाव स्थिर रहने के बाद लगातार दो दिनों में 24 कैरट सोना 540 रुपये और 22 कैरट सोना 510 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था.

बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोना 1,55,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में इसका भाव 1,55,670 रुपये है. पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट सोना 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. 22 कैरट सोने की कीमत भी शहर के हिसाब से थोड़ी अलग है.

अलग-अलग शहरों में सोनो के ताजा भाव

शहर 24 कैरट (रुपये/10 ग्राम) 22 कैरट (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,55,820 1,42,860
मुंबई 1,55,670 1,42,710
कोलकाता 1,55,670 1,42,710
चेन्नई 1,55,670 1,42,710
बेंगलुरू 1,55,670 1,42,710
हैदराबाद 1,55,670 1,42,710
लखनऊ 1,55,820 1,42,860
पटना 1,55,720 1,42,760
जयपुर 1,55,820 1,42,860
अहमदाबाद 1,55,720 1,42,760

तीन दिन बाद सस्ती हुई चांदी

सोने के उलट चांदी की कीमतों में आज नरमी आई है. लगातार तीन दिनों तक भाव में कोई बदलाव नहीं होने के बाद दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर आ गई है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है. वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है और इसका भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलो चल रहा है.

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

गोल्ड की कीमतों को फिलहाल कमजोर अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से सहारा मिल रहा है. दूसरी तरफ चांदी पर इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी का असर पड़ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट, डॉलर की चाल और इंडस्ट्रियल मांग जैसी चीजें सोने-चांदी के भाव को प्रभावित कर सकती हैं. खरीदारों के लिए रोजाना के भाव पर नजर रखना जरूरी होगा, क्योंकि कीमती धातुओं में छोटी अवधि में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़