तेलंगाना में 8 लाख टन से अधिक धान की खरीदी, किसानों के खातों में पहुंचे 323 करोड़

तेलंगाना में धान खरीद तेज हो गई है और 90 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है. हजारों खरीद केंद्र सक्रिय हैं और किसानों को तेजी से भुगतान किया जा रहा है. धान के साथ मक्का, चना और सूरजमुखी की खरीद भी जारी है, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 1 May, 2026 | 05:13 PM

Telangana Paddy Procurement: तेलंगाना में इस बार धान खरीद तेजी से आगे बढ़ रही है. सरकार ने 141 लाख मीट्रिक टन अनुमानित उत्पादन में से 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. किसानों को सुविधा देने के लिए इस बार पहले से ज्यादा खरीद केंद्र खोले गए हैं. खास बात यह है कि 8,525 खरीद केंद्रों में से 6,500 से ज्यादा केंद्र पहले ही चालू हो चुके हैं. इनमें 2,623 केंद्र IKP के तहत, 3,278 सहकारी समितियों द्वारा और 353 अन्य सहकारी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं. साथ ही, खरीद कार्य की निगरानी के लिए करीब 43,000 प्रशिक्षित कर्मचारियों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. खास बात यह है कि अभी तक 8 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है और किसानों के खातों में 323 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार तक करीब 8.5 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद  की जा चुकी है. इस धान को मोटे और महीन किस्मों में बांटा जा रहा है, जिसमें से 7 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान को पहले ही राइस मिलों तक पहुंचाया जा चुका है. कहा जा रहा है कि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है. इसके तहत ऑटोमैटिक ड्रायर, क्लीनर, नमी मापने वाले उपकरण (मोइस्चर मीटर) और तिरपाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

करीब 20 करोड़ जूट के बोरे तैयार

इसके अलावा, भंडारण और परिवहन के लिए करीब 20 करोड़ जूट के बोरे (गन्नी बैग) भी तैयार रखे गए हैं. किसानों को भुगतान तेजी से किया जा रहा है. अब तक करीब 2,031 करोड़ रुपये के धान की खरीद हो चुकी है, जिसमें से 323 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को जल्द से जल्द पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए.

मक्का की खरीद 3.46 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गई

इसके साथ ही अन्य फसलों की खरीद भी जारी है. मक्का की खरीद  3.46 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गई है, जिससे 64,779 किसानों को फायदा हुआ है और उन्हें 830.69 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. चना की बात करें तो 15,933 किसानों से 30,220 मीट्रिक टन चना खरीदा गया है, जबकि सूरजमुखी की 3,492 मीट्रिक टन खरीद 2,512 किसानों से की गई है. इन सभी फसलों की खरीद से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है.

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा है कि राज्य में धान खरीद व्यवस्था कांग्रेस सरकार की ‘अयोग्यता और लापरवाही’ के कारण पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स, बिचौलियों और कुछ अधिकारियों के बीच मिलीभगत है, जिससे किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है. उन्होंने ऐसे मिलर्स के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की. राव ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कृषि मंत्री थुम्मला नागेश्वर राव से इस मामले में जिम्मेदारी तय करने को कहा. साथ ही उन्होंने मांग की कि हर दाने की खरीद हो और सभी केंद्रों पर पीने का पानी, छाया, गन्नी बैग और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की जाए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 May, 2026 | 05:12 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Animal Care Tips Benefits Of Deworming In Dairy Animals To Boost Milk Production

मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Cm Hemant Soren Major Decision 23 Proposals Approved Cabinet Farmers And Youth Likely Get Relief

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला..कैबिनेट में 23 प्रस्ताव मंजूर, किसानों और युवाओं को मिल सकती राहत

Grand Inauguration Agricultural Trade Fair Ranchi Government Responds Regarding Loan Waiver For 4 5 Lakh Farmers

रांची में कृषि व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ, 4.5 लाख किसानों की कर्जमाफी पर सरकार ने दिया जवाब

Madhya Pradesh Farmers Yogendra Pal Singh Solanki Farmer From Narmadapuram Creating Portraits Of Agriculture Ministers From 11 Countries Using Grains During Indore Brics Summit

किसान ने अनाज के दानों से बनाई ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीर, गेहूं-धान, सरसों का इस्तेमाल

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Women Beneficiaries To Surpass 2 17 Crore For 23rd Installment Check Pm Kisan All Beneficiaries Increased

2.17 करोड़ महिला किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Bihar Storage Godown Threshing Floor Scheme Farmers Benefit Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha

किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, बिहार में बनेंगे 305 भंडारण गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर