झारखंड के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और शानदार खबर है! रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेले (Jharkhand Krishi Vyapar Mela) की भव्य शुरुआत हो चुकी है. यह मेला 18 जून तक चलेगा, जहां किसानों को आधुनिक खेती, हाईटेक कृषि उपकरणों और नई तकनीकों की लाइव जानकारी दी जा रही है. इस मेले के उद्घाटन के मौके पर राज्य की नई कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 4.5 लाख किसानों का कृषि ऋण (कर्ज) माफ कर चुकी है. साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे आगे आएं, आधुनिक तकनीक अपनाएं और सरकार की योजनाओं व ऋण का लाभ उठाएं.
और पढ़ें