रायसेन में आज ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ की शुरुआत.. किसानों को मिलेगी तकनीकी जानकारी.. कृषि रोडमैप होगा जारी

इस महाकुंभ की खास बात यह होगी कि शिवराज सिंह चौहान सीहोर, विदिशा, रायसेन और देवास के लिए एक क्षेत्र-विशेष कृषि रोडमैप जारी करेंगे. इस रोडमैप में स्थानीय मौसम, मिट्टी और परिस्थितियों के हिसाब से उपयुक्त फसलें और बागवानी के विकल्प बताए जाएंगे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 11 Apr, 2026 | 11:44 AM

Madhya Pradesh Agriculture News: मध्य प्रदेश के रायसेन में आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ की शुरुआत होगी. यह आयोजन रायसेन के दशहरा ग्राउंड में होगा, जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे. समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे. इस महोत्सव में 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रीय संस्थान, एग्री-स्टार्टअप्स, किसान उत्पादक संगठन (FPOs) और निजी कंपनियां भाग लेंगी.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद किसानों तक सीधे नई तकनीक और व्यावहारिक समाधान पहुंचाना है, ताकि खेती और विज्ञान के बीच का अंतर कम हो सके. शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर राज्य के लिए उसकी जलवायु, मिट्टी और संसाधनों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से कृषि योजनाएं बनाई जा रही हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कृषि मेला सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आधुनिक खेती की मशीनों और नई तकनीकों का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा.

20 विषयों पर विशेषज्ञों के सेशन भी होंगे

उन्होंने कहा कि किसानों को ड्रोन, सीडर, स्प्रेयर और रोटावेटर  जैसे उपकरणों को खुद समझने और इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. साथ ही माइक्रो-इरिगेशन, प्रिसिजन फार्मिंग और फर्टिगेशन जैसी तकनीकों को आसान और प्रैक्टिकल तरीके से समझाया जाएगा, ताकि किसान इन्हें आसानी से अपनाकर फायदा उठा सकें. उन्होंने बताया कि इस मेले में मिट्टी की सेहत, डिजिटल खेती और फसल कटाई के बाद के प्रबंधन जैसे करीब 20 विषयों पर विशेषज्ञों के सेशन भी होंगे. किसानों को सॉइल टेस्टिंग जैसी सुविधाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी सीधे दी जाएगी. इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है. इसके लिए कम लागत में ज्यादा उत्पादन देने वाली, टिकाऊ और मौसम के अनुकूल खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही डेयरी, मछली पालन और पोल्ट्री जैसे जुड़े हुए क्षेत्रों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.

क्षेत्र-विशेष कृषि रोडमैप जारी करेंगे शिवराज

इस महाकुंभ की खास बात यह होगी कि शिवराज सिंह चौहान सीहोर, विदिशा, रायसेन और देवास के लिए एक क्षेत्र-विशेष कृषि रोडमैप  जारी करेंगे. इस रोडमैप में स्थानीय मौसम, मिट्टी और परिस्थितियों के हिसाब से उपयुक्त फसलें और बागवानी के विकल्प बताए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके.

कृषि महोत्सव में करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे

रायसेन के दशहरा मैदान में होने वाले इस कृषि महोत्सव में करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे. पूरे आयोजन स्थल को तीन बड़े हैंगर और तीन सेमिनार हॉल में तैयार किया गया है. पहले हैंगर में खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, मशीनरी, सिंचाई, बीज, फसल सुरक्षा, मृदा पोषण और रिसर्च से जुड़े संस्थानों जैसे CGIAR के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं. दूसरे हैंगर में पशुपालन, डेयरी, सिंचाई कंपनियां, और प्रमुख संस्थान जैसे NAFED, NCCF, NSC और ICAR के साथ किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण विकास मंत्रालय के स्टॉल होंगे. तीसरे हैंगर को सांस्कृतिक और उद्घाटन हॉल के रूप में तैयार किया गया है, जहां बड़ा मंच और किसानों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Apr, 2026 | 11:39 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़