सब्जियों की कीमत में लगी आग! 120 रुपये किलो बींस, जानें टमाटर, भिंडी का मंडी रेट

Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना की अलग-अलग मंडियों में टमाटर की आवक और कीमतों में थोड़ा अंतर मिल रहा है. 4 मई को बोवेनपल्ली एपीएमसी में 216.60 मीट्रिक टन देसी टमाटर आए, जिनकी कीमत 400 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 2,000 रुपये रही.

Kisan India
नोएडा | Published: 5 May, 2026 | 12:24 PM

Mandi Bhav: तेलंगाना में भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश से बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है. इससे पैदावार प्रभावित हुई है. अब इसका असर मार्केट में भी दिखने लगा है. हैदराबाद में सब्जियों की आवक कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. पिछले एक हफ्ते में शहर की मंडियों में सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं, खासकर टमाटर के दाम लगभग तीन गुना तक बढ़ गए हैं. करीब दो हफ्ते पहले टमाटर 10 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, जो अब बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है. यानी कीमत में 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई. वहीं, बीन्स 120 रुपये किलो हो गई है. इससे आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टमाटर और सब्जियों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

रंगारेड्डी जिले के याचरम के किसान रामू ने ‘ तेलंगाना टुडे’ को कहा कि तेज गर्मी और पिछले हफ्ते हुई बेमौसम बारिश  से फसल को काफी नुकसान हुआ है. इससे टमाटर की पैदावार घट गई है और शहर में सप्लाई कम हो गई, जिसके कारण कीमतें बढ़ गई हैं. पिछले एक हफ्ते में भिंडी, बैंगन, फूलगोभी, बीन्स, पत्तागोभी और हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं. मंडी मीर आलम के कमीशन एजेंट एस. मुथ्याला के अनुसार गांवों से सप्लाई कम होने के कारण कमी और महंगाई बढ़ी है और यह स्थिति मॉनसून आने तक बनी रह सकती है.

भिंडी भी हुई महंगी

टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों की कीमत में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. भिंडी अब 70 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो दो हफ्ते पहले 50 रुपये किलो थी. इसी तरह पत्तागोभी 40 रुपये, बैंगन 50 रुपये, बीन्स 80 से 120 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रही है. वहीं, हरी पत्तेदार सब्जियां  10 रुपये प्रति गुच्छा बिक रही हैं. फल्कनुमा रोड की सब्जी विक्रेता अंजम्मा के अनुसार धनिया, पुदीना, गोंगुरा जैसी पत्तेदार सब्जियों की सप्लाई कम है, इसलिए इनकी कीमत बढ़ गई है और ये 10 रुपये प्रति गुच्छा बिक रही हैं.

(मंडी रेट के आंकड़े Agmarknet से लिए गए हैं)

मंडी का नाम तारीख आवक (मीट्रिक टन) किस्म न्यूनतम भाव (रु./क्विंटल) अधिकतम भाव (रु./क्विंटल) मॉडल भाव (रु./क्विंटल)
बोवेनपल्ली APMC 04/05/2026 216.60 देसी 400 2,400 2,000
चेवेल्ला APMC 03/05/2026 8.00 लोकल 1,000 1,000 1,000
चेवेल्ला APMC 04/05/2026 8.50 लोकल 1,000 1,000 1,000
चेवेल्ला APMC 05/05/2026 8.50 लोकल 1,000 1,000 1,000
गड्डीअन्नाराम APMC 02/05/2026 58.20 टमाटर 1,200 2,400 1,600
गुडीमलकापुर APMC 02/05/2026 206.60 टमाटर 800 3,000 2,000

इन इलाकों से सब्जियों की सप्लाई

शहर में सब्जियों की सप्लाई रंगारेड्डी जिले के बालापुर, इब्राहिमपटनम, कंदुकुर, याचरम और अमंगल मंडलों के साथ-साथ विकाराबाद, यादाद्री भुवनगिरी और सिद्धिपेट जिलों के कुछ इलाकों से होती है. हर सुबह किसान छोटी गाड़ियों में सब्जियां लेकर आते हैं और बोवेनपल्ली, गुडीमलकापुर, मदन्नापेट और मीर आलम मंडी में स्थानीय विक्रेताओं को बेचते हैं. कुछ किसान शहर के रैतु बाजारों में सीधे ग्राहकों को भी अपनी सब्जियां बेचते हैं.

क्या है मंडी में टमाटर का रेट

Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना की अलग-अलग मंडियों में टमाटर की आवक  और कीमतों में थोड़ा अंतर मिल रहा है. 4 मई 2026 को बोवेनपल्ली एपीएमसी में 216.60 मीट्रिक टन देसी टमाटर आए, जिनकी कीमत 400 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत (मॉडल) कीमत 2,000 रुपये रही. वहीं,  गड्डीअन्नाराम एपीएमसी में 2 मई को 58.20 मीट्रिक टन टमाटर आए, जिनकी कीमत 1,200 से 2,400 रुपये के बीच रही और औसत 1,600 रुपये रहा. इसी तरह  गुडीमलकापुर एपीएमसी में 2 मई को 206.60 मीट्रिक टन टमाटर की आवक हुई, जहां कीमत 800 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 2,000 रुपये रही.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़