बर्ड फ्लू या स्वाइन फ्लू? जानिए पोल्ट्री फार्मिंग में कौन सी बीमारी है ज्यादा खतरनाक

पोल्ट्री फार्मिंग में सबसे बड़ा खतरा बर्ड फ्लू , जबकि स्वाइन फ्लू इंसानों को भी प्रभावित करता है. भारत में कम खतरनाक एवियन फ्लू (LPAI) वैक्सीन भी लॉन्च हो चुकी है, जो पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित रखने में गेम चेंजर साबित हो रही है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 4 Jun, 2025 | 09:00 AM

पोल्ट्री फार्मिंग करने वालों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि बर्ड फ्लू ज्यादा खतरनाक है या स्वाइन फ्लू? नाम एक जैसे लगते हैं, दोनों में ‘फ्लू’ है, लेकिन असर, जोखिम और बचाव के उपाय एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. कई किसान बर्ड फ्लू को नजरअंदाज कर देते हैं तो कुछ स्वाइन फ्लू से डर जाते हैं, जबकि असल खतरा किससे है, ये समझना बेहद जरूरी है. पोल्ट्री क्षेत्र के विशेषज्ञ बताते हैं कि असली खतरा किस बीमारी से है, किससे डरना चाहिए और छोटे स्तर पर फार्म को सुरक्षित रखने के लिए किन सावधानियों की जरूरत है.

सीएलएफएमए (CLMFA) Compound Livestock Feed Manufacturers of India) ऑफ इंडिया की टेक्ननिकल कमेटी के सदस्य डॉक्टर अजीत रानडे ने ‘किसान इंडिया’ से विशेष बातचीत में खुलकर इन बिंदुओं, वायरस को लेकर सलाह और बचाव के बारे में बताया.

H1N1 और H5N1 को लेकर फैली गलतफहमियां

डॉ. अजित रानडे के अनुसार, H1N1 यानी स्वाइन फ्लू, इंसानों को होने वाली बीमारी है. जबकि H5N1 जिसे बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा कहा जाता है, यह मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है. पोल्ट्री फार्मिंग के संदर्भ में असली खतरा H5N1 से होता है. लेकिन किसान अक्सर इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जिससे भ्रम और डर फैलता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस बीमारी से कैसे बचाव किया जाए.

सफल पोल्ट्री फार्मिंग की चार बुनियादी जरूरतें

डॉ. रानडे के अनुसार, पोल्ट्री फार्मिंग को टिकाऊ और मुनाफे का व्यवसाय बनाने के लिए चार चीजें बेहद जरूरी हैं.

  • अच्छी आनुवंशिकी (Genetics) – ऐसा पक्षी जो रोग प्रतिरोधक क्षमता रखे.
  • संतुलित फीड (Feed) – पोषणयुक्त आहार जिससे विकास और उत्पादकता सही बनी रहे.
  • प्रभावी प्रबंधन (Management) – तापमान, वेंटिलेशन, साफ-सफाई आदि का ध्यान.
  • बीमारी की रोकथाम (Disease Control) – टीकाकरण और जैव सुरक्षा उपाय.

यदि ये चार स्तंभ मजबूत हैं तो पोल्ट्री फार्मिंग क्या,सूअर, भैंस, भेड़, बकरी कोई भी पशु पालन सफल हो सकता है.

LPAI वैक्सीन आई गेम चेंजर

भारत में कुछ प्रमुख फार्मा कंपनियों ने कम रोगजनक एवियन फ्लू (LPAI) के लिए वैक्सीन विकसित कर उसे लॉन्च किया है. यह वैक्सीन पोल्ट्री को कम घातक एवियन फ्लू से बचाती है. एवियन फ्लू के दो प्रकार होते हैं . उच्च रोगजनक (HPAI) जो ज्यादा खतरनाक होता है और कम रोगजनक (LPAI) जो कम खतरनाक होता है. LPAI वैक्सीन पक्षियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर वायरस के फैलाव को रोकती है और संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में मदद करती है. यह वैक्सीन पोल्ट्री फार्मिंग के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो रही है.

बायो-सिक्योरिटी है पहला कवच

फार्म को सुरक्षित रखने का सबसे अहम उपाय जैव सुरक्षा (Biosecurity) है. बाहरी व्यक्ति या संक्रमित सामग्री का फार्म में प्रवेश रोकना, अलग-अलग आयु के पक्षियों को अलग रखना और नियमित सफाई करना इसके प्रमुख हिस्से हैं. डॉ. रानडे कहते हैं कि आकाश के नीचे सब कुछ G और E का मेल है. यानी जीनोटाइप (Genotype) और पर्यावरण (Environment). जब तक पर्यावरण अनुकूल न हो, आनुवंशिकी भी पूरी क्षमता नहीं दे पाती.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Jun, 2025 | 09:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा