एक ही शेड में बकरी और मुर्गी पालन से बढ़ाएं कमाई, जानिए पूरा तरीका

एक ही शेड में बकरी और मुर्गी पालन कर किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. इसमें चारा, देखरेख और जगह साझा होने से खर्च घटता है और आय बढ़ती है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 12 Jun, 2025 | 02:34 PM

खेती के साथ बकरी और मुर्गी पालन को एक साथ करने का तरीका किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा कमाई का मजबूत जरिया बन रहा है. इसमें एक ही शेड में दोनों का पालन किया जाता है, जिससे जगह और संसाधनों की बचत होती है. सही व्यवस्था और देखरेख से यह व्यवसाय अच्छा मुनाफा देता है. कैसे एक शेड में पालन करें, खाने-पीने और देखभाल में क्या सावधानी जरूरी है और कैसे कम लागत में मुनाफा बढ़ाया जा सकता है, जानिए पूरा तरीका.

ऐसे करें एक शेड में बकरी और मुर्गी पालन

बकरी और मुर्गी पालन शुरू करने के लिए सबसे पहले एक मजबूत और सुविधाजनक शेड तैयार करना जरूरी होता है. खास बात यह है कि एक ही शेड में दोनों का पालन आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए शेड को लोहे की सस्ती जाली से दो हिस्सों में बांट दिया जाता है. एक ओर बकरियों के लिए जगह बनती है और दूसरी ओर मुर्गियों के लिए. इस तरह कम जगह में दोनों का पालन संभव हो जाता है और देखरेख भी आसानी से हो पाती है.

इतना ही नहीं, बकरियों के लिए जो चारा दिया जाता है, वह जब बच जाता है तो उसे मुर्गियों को भी खिलाया जा सकता है. इससे चारे की बर्बादी नहीं होती और लागत घट जाती है. इस व्यवस्था से किसानों के खर्च में अच्छा-खासा फर्क पड़ता है और फायदा बढ़ता है.

खाने-पीने और देखभाल में खास सावधानी

बकरियों के लिए नीम, बरसीम, गूलर, अमरूद और जामुन के पत्ते अच्छा चारा माने जाते हैं. इनमें औषधीय गुण भी होते हैं, जो बकरियों को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यही चारा थोड़ा संसाधित करके मुर्गियों को भी खिलाया जा सकता है. इससे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनकी ग्रोथ भी तेज होती है.

इसके अलावा, साफ-सफाई इस व्यवसाय में बेहद जरूरी है. ध्यान देने की बात यह है कि शेड को रोजाना साफ रखें और समय-समय पर बकरियों और मुर्गियों का टीकाकरण कराएं. यही नहीं, बकरियों की मेंगनी से कम्पोस्ट खाद भी तैयार की जा सकती है, जिसे खेतों में डालकर फसल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. इससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी का एक और जरिया मिल जाता है.

कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा

बकरी और मुर्गी पालन को साथ करने से लागत काफी कम हो जाती है क्योंकि चारा, पानी, देखभाल और जगह साझा हो जाती है. अगर सही देखभाल और तकनीक से पालन किया जाए तो किसान हर साल अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बकरियों का दूध, मांस और मुर्गियों के अंडे व मीट की बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है. इस बिजनेस में शुरुआत में थोड़ी मेहनत जरूर करनी पड़ती है लेकिन धीरे-धीरे कमाई कई गुना बढ़ जाती है. इस तरह से खेती के साथ यह व्यवसाय किसानों के लिए आय का मजबूत सहारा बन सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Jun, 2025 | 02:34 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!