तालाब में गोबर के साथ डालें मुर्गियों की बीट, तेजी से बढ़ेगा मछलियों का वजन

मुर्गी की बीट से बने घोल का छिड़काव तालाब में हर महीने करना चाहिए. इससे मछलियों का वजन तेजी के साथ बढ़ता है. साथ ही प्रोटीन युक्त आहार जैसे ग्रास कॉर्प और मूंगफली की खली भी बेहद फायदेमंद हैं.

वेंकटेश कुमार
नई दिल्ली | Updated On: 5 May, 2025 | 12:33 PM

देश में मछली पालन का चलन तेजी से बढ़ रहा है. अब पढ़े-लिखे युवा भी मछली पालन में दिलचस्पी ले रहे हैं. वहीं, केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी मछली पालन को बढ़ावा दे रही हैं. इसके लिए किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से मछली पालकों की शिकायत रहती है कि उन्हें इस बिजनेस में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उनका कहना है कि मछलियों का वजन तेसी से नहीं बढ़ रहा है. लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा.

दरअसल, मछली पालन में कमाई बहुत है, लेकिन सही तरह से देखरेख नहीं करने पर मछलियों का वजन तेजी से नहीं बढ़ता है. ऐसे में समय और लागत बढ़ जाती है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. अगर आप चाहें, तो मछलियों का तेजी से वजन बढ़ाने के लिए तालाब में गोबर और मुर्गियों की बीट डाल सकते हैं. आपको एक साल के अंदर तालाब में 10 से 15 टन गोबर डाल सकते हैं. इसके अलावा करीब 6 टन मुर्गी की बीट का घोल बनाकर तालाब में मिला सकते हैं. इससे मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा. क्योंकि घोल और गोबर मछलियों के लिए खाद का काम करते हैं.

तालाब में डालें मुर्गी की बीट

किसानों को मुर्गी की बीट से बने घोल का छिड़काव तालाब में हर महीने करना चाहिए. इससे मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा और किसानों की कम लागत में अच्छी कमाई होगी. खास बात यह है कि मछलियों के वजन के हिसाब से भोजन देना अच्छा माना गया है. इसलिए तालाब में दाना डालने से पहले 20 से 30 मछलियों को निकालकर वजन कर लें. ऐसा करने से मछलियों को बराबर मात्रा में खाना मिल पाएगा. साथ ही भोजन की बर्बाद भी नहीं होगी.

मछलियों को ग्रास कॉर्प खिलाने के फायदे

अगर आप चाहें, तो मछलियों को ग्रास कॉर्प भी खाने के लिए दे सकते हैं. इसके अलावा आप तालाब में धान का कोड़ या मूंगफली की खली भी मछलियों को खिला सकते हैं. ये आहार भी मछलियों के हेल्थ के लिए लागभकारी साबित होंगे. दरअसल, मछलियों को प्रोटीन युक्त आहार की जरूरत होती है. प्रयाप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार खिलाने से मछलियों का वजन तेजी के साथ बढ़ता है. अगर आप धान के कोड़ और खली खिलाते हैं, तो मछलियों को प्रयाप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाएगा. इससे वजन बढ़ने के साथ-साथ उनका हेल्थ भी बेहतर रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 May, 2025 | 12:24 PM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू