गाय पालन बिजनेस शुरू करें, बिहार सरकार दे रही फ्री ट्रेनिंग और डेयरी खोलने पर सब्सिडी

Cow Farming Scheme Bihar: बिहार सरकार की समग्र गव्य विकास योजना के तहत किसानों और बेरोजगार युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और डेयरी खोलने के लिए सब्सिडी मिलेगी. इस पहल का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना, दूध उत्पादन बढ़ाना और गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है.

नोएडा | Updated On: 20 Feb, 2026 | 11:00 AM

Dairy Farming: गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोलने के लिए पशुपालन हमेशा से एक भरोसेमंद विकल्प रहा है. अब बिहार सरकार की नई पहल से यह काम और आसान होने जा रहा है. अगर आप कम पूंजी में अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो गाय पालन आपके लिए बेहतर अवसर बन सकता है. सरकार की योजना के तहत ट्रेनिंग, सब्सिडी और मार्गदर्शन-तीनों सुविधाएं एक साथ मिलेंगी, जिससे डेयरी व्यवसाय शुरू करना आसान हो जाएगा.

योजना से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

बिहार सरकार की समग्र गव्य विकास योजना  का उद्देश्य ग्रामीण किसानों, पशुपालकों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. इस योजना के जरिए लोगों को डेयरी फार्म खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार चाहती है कि गांवों में लोग खुद का व्यवसाय शुरू करें और दूध उत्पादन बढ़े. इस साल यह योजना मई महीने में शुरू होने जा रही है. सरकार हर साल इस योजना को लागू करती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें. इससे न सिर्फ पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गांवों की आर्थिक स्थिति  भी मजबूत होगी.

फ्री ट्रेनिंग से सीखें डेयरी चलाने का तरीका

अगर किसी को डेयरी व्यवसाय  का अनुभव नहीं है, तो भी चिंता की जरूरत नहीं है. पशुपालन विभाग की ओर से मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें गायों की देखभाल, दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीके, चारे का सही उपयोग और डेयरी प्रबंधन सिखाया जाता है. यह ट्रेनिंग राज्य के अंदर और जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में भी कराई जाती है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को अपना डेयरी व्यवसाय शुरू करने में आसानी होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

डेयरी खोलने पर मिलेगी सब्सिडी

ऑनलाइन आवेदन कर शुरू करें अपना व्यवसाय

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान और युवा ऑनलाइन आवेदन  समग्र गव्य विकास योजना  पर किसान कर सकते हैं. आवेदन के बाद चयनित लोगों को ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे राज्य में बेरोजगारी कम होगी और दूध उत्पादन बढ़ेगा. गाय पालन का व्यवसाय लंबे समय तक आय देने वाला काम माना जाता है.

दूध, गोबर और अन्य उत्पादों से लगातार कमाई होती रहती है. यही वजह है कि सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है. अगर आप गांव में रहकर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है. सही ट्रेनिंग, सरकारी सहायता और मेहनत के साथ डेयरी व्यवसाय एक मजबूत रोजगार बन सकता है.

Published: 20 Feb, 2026 | 11:00 AM

Topics: