मवेशियों को लू और गर्मी से बचाएगा वैज्ञानिक शेड, घर पर बनाने का तरीका जान लें

गर्मी में मवेशियों की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक शेड बनाना जरूरी है. ऐसा करने से पशुओं का सेहत और उत्पादकता बढ़ता है. इस खबर में जाने किस तरह की शेड पशुओं के लिए बनाना चाहिए.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 16 Apr, 2025 | 08:26 AM

गर्मी का मौसम गाय और भैंस जैसे पालतू जानवरों के लिए मुश्किल भरा होता है, तेज धूप और उमस न सिर्फ उनकी सेहत को प्रभावित करती है, बल्कि दूध उत्पादन में भी कमी ला सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि वैज्ञानिक ढंग से बनाया गया मजबूत शेड मवेशियों को राहत देने के साथ-साथ उनकी सेहत और उत्पादकता को बढ़ाता है. हालांकि, गलत डिजाइन, खराब वेंटिलेशन या पानी की निकासी की कमी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि मवेशियों के लिए शेड बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

ऊंची और सूखी जगह चुनें

मवेशी शेड के लिए स्थान का सही चयन बेहद जरूरी है. शेड बनाते समय ध्यान रखें कि इसे ऊंचे और सूखे इलाके में बनाएं, ताकि बारिश में पानी जमा न हो. साथ ही, ऐसी जगह चुनें जहां साफ पानी और चारे की व्यवस्था आसानी से उपलब्ध हो. इससे गर्मियों में मवेशियों की देखभाल में सुविधा होगी और उन्हें बार-बार दूर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हवा, रोशनी का रखें ध्यान

हर गाय या भैंस के लिए कम से कम 10 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा स्थान होना चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मवेशियों को खुले में घूमने की सुविधा देनी हो तो प्रति मवेशी लगभग 40-50 वर्गफुट खुली और 20-25 वर्गफुट छायादार जगह जरूरी है. वहीं शेड की दीवारें लगभग 5-6 फीट ऊंची हों और दोनों तरफ से हवा का अच्छा बहाव बना रहे. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि प्राकृतिक रोशनी भी अंदर तक पहुंचे, ताकि मवेशियों को स्वस्थ माहौल मिले.

मजबूत फर्श और ठंडी छत जरूरी

शेड का फर्श सीमेंट का हो और हल्का ढलान वाला हो, ताकि मूत्र और पानी आसानी से बाहर निकल जाए. इसके अलावा सफाई के लिए निकासी नालियों का इंतजाम करें और सप्ताह में एक बार कीटनाशक का छिड़काव जरूर करें. इसमें ध्यान रखने की बात यह है कि पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए छत पर पुआल या थर्मल शीट का इस्तेमाल करें, जिससे शेड के अंदर का तापमान नियंत्रित रहे.

अच्छे शेड से बढ़ जाएगा 15 फीसदी दूध

विशेषज्ञों को मानना है कि एक अच्छा शेड न सिर्फ मवेशियों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि दूध उत्पादन में औसतन 10-15 फीसदी तक की बढ़ोतरी भी कर सकता है. ऐसे में, पशुपालकों को चाहिए कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर अपने मवेशियों के लिए बेहतर शेड तैयार करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Apr, 2025 | 08:26 AM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Uttar Pradesh Over 156 New Startups Approved In Agricultural Sector They Helps Reduce Agricultural Costs And Increase Yields

खेती-किसानी को लगेंगे पंख.. एग्रीकल्चर सेक्टर में 156 नए स्टार्टअप शुरू, कृषि लागत घटाने और उपज बढ़ाने में मिली मदद 

Why Is It Important Provide Clean Water Animals During Summer Learn Department Special Advice

गर्मी में पशुओं को साफ पानी देना क्यों है जरूरी? जानिए पशुपालन विभाग ने किसानों को क्या दी सलाह

Holi 2026 Dhrati Yoga Forming On Holi Know The Right Time To Play With Colors And Their Effect On Yor Life Holi Ganesh Puja Vidhi

Holi 2026: होली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जान लें रंग खेलने का सही समय और रंगों का गृहों पर प्रभाव

Holi 2026 Special How To Remove Holi Colours Naturally Holi Ke Rang Kaise Saaf Kare

Holi 2026: होली के जिद्दी रंग अब होंगे चुटकियों में साफ, ये आसान घरेलू टिप्स चमकाएंगे आपके चेहरे और बाल

Zaid Season Crops Sowing Area Paddy Acreage Decreased But Coarse Grains Increased And Pulses Crops Area May Increased

जायद सीजन में धान का रकबा घटा पर मोटे अनाज की बुवाई में तेजी, दलहन फसलों का क्षेत्रफल बढ़ा

Imd Warning Thunderstorm For Northeast India And Heat Wave Likely To Increase In Madhya Pradesh Rajasthan And Uttar Pradesh Check Weather Update Today

उत्तर-पूर्व भारत में गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में बढ़ेगी गर्मी