मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि 2003 तक देश में 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र था. अब सिंचित क्षेत्र बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर हेक्टेयर पहुंच गया है. इससे अब सूखा क्षेत्र न के बराबर बचा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. कई नदियों को जोड़कर नहरें शुरू की गई हैं और बरसाती नदियों में 12 महीने पानी बहाव शुरू हो गया है. इससे फसलों के लिए सिंचाई संकट दूर हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए खेती के साथ साथ पशुपालन में भी हाथ आजमाना चाहिए. इसके लिए 25 गाय पालने के लिए सरकार 10 लाख रुपये तक की मदद दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संबल योजना के माध्यम से गरीब भाई-बहनों के परिवार के साथ खड़ी है.
55 लाख हेक्टेयर सूखा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पहुंची, गाय पालकों को 10 लाख रुपये देने की योजना शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. शासकीय गौ-शालाओं के लिए प्रति गाय अनुदान बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है. वहीं, गाय पालकों के लिए 10 लाख रुपये मदद देने की शुरुआत की गई है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया जिले के सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और सम्मान के लिए दृढ़-संकल्पित है. प्रधानमंत्री मोदी ने किसान भाइयों के खाते में सम्मान निधि भेजने की शुरुआत की है. हमारे लिए सीमा पर जवान और खेतों में किसान, दोनों बराबर हैं. दोनों समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहकर हर मौसम में काम करते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. मध्यप्रदेश में किसानों को पर्याप्त बिजली और सिंचाई की सुविधा मिल रही है. किसानों को सोलर पंप देकर बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में सिंचित रकबा मात्र 7 लाख हेक्टेयर था जो हमारी सरकार आने पर बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हुआ और पिछले डेढ़-दो साल में यह बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. शासकीय गौ-शालाओं के लिए प्रति गाय अनुदान 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है. पात्र हितग्राहियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में 25 गाय पालने पर 10 लाख रुपए तक अनुदान दिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार संबल योजना के माध्यम से मुश्किल वक्त में गरीब भाई-बहनों के परिवार के साथ खड़ी है. प्रदेश की बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की सौगात दी जा रही है. प्रदेश में नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही स्कूलों में निशुल्क दूध वितरित की योजना शुरू की जाएगी. इससे बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य और पोषण का लाभ मिलेगा। हमारी सरकार शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को किताबें, साइकिल और लैपटॉप प्रदान कर रही है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़क हादसों में घायल जरूरतमंदों की मदद के लिए राज्य सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है. गरीब परिवार के लोगों को अस्पताल में डेढ़ लाख का निशुल्क इलाज मिलेगा और घायल को दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में ही अस्पताल पहुंचाने वाले को पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपए दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है. इसी साल प्रदेश में सरकारी बसों की शुरुआत की जाएगी. सभी क्षेत्रों में सड़क परिवहन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
ज्ञान का सम्मान क्विज
तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp
सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश