दिल्ली से मेरठ अब 1 घंटे से कम में! PM मोदी ने किया NAMO भारत ट्रेन का उद्घाटन, अब सफर होगा सुपरफास्ट!

Delhi Meerut Namo Bharat train: दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर पर NAMO भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. अब सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा होगा. यह हाई-स्पीड ट्रेन रोजाना यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है और NCR में तेज, आरामदायक और जाम-मुक्त सफर का नया विकल्प बन गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 22 Feb, 2026 | 02:31 PM

Delhi Meerut Namo Bharat: दिल्ली और मेरठ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब जाम, धूल और लंबी यात्रा से आपको राहत मिलने वाली है. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल रूट पर NAMO भारत ट्रेन चलना शुरू हो गई है. इससे दोनों शहरों के बीच का सफर काफी तेज और आसान हो जाएगा.

प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

इस नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही इसका संचालन शुरू हो गया. अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगभग एक घंटे से भी कम समय लगेगा. रोजाना नौकरी या काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.

अब लोगों को सड़क के जाम में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह ट्रेन तेज रफ्तार से चलेगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. आरामदायक सीटें और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था इसे खास बनाती हैं. इससे समय की बचत होगी और सफर भी ज्यादा सुविधाजनक रहेगा.

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर सदर, मोदीनगर उत्तर और शताब्दी नगर शामिल हैं. सुबह की पहली ट्रेन करीब 6 बजे चलेगी और रात की आखिरी ट्रेन लगभग 10 बजे रवाना होगी. अलग-अलग स्टेशनों से भी ट्रेन तय समय पर चलेगी, जिससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार सफर करने में आसानी होगी.

मेरठ मेट्रो भी शुरू

रैपिड रेल के साथ मेरठ मेट्रो की भी शुरुआत की गई है. यह मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चलेगी और 12 स्टेशनों को जोड़ेगी. इससे शहर के अंदर यात्रा करना भी आसान हो जाएगा. इस नई ट्रेन सेवा से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार और नौकरी के मौके भी बढ़ेंगे. सड़क पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी. कुल मिलाकर, NAMO भारत ट्रेन दिल्ली और मेरठ के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

आम में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला विटामिन कौन सा है?