बरसात में बकरियों की देखभाल जरूरी, नहीं तो होगा नुकसान और गिर सकता है दूध

बरसात में बकरियों की देखभाल बेहद जरूरी है. साफ पानी, ताजा चारा, सूखा आवास और समय पर टीकाकरण से बकरियों को बीमारियों से बचाया जा सकता है. पशुपालन विभाग की सलाह से पशुपालकों को बड़ा फायदा मिलेगा.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 31 Aug, 2025 | 05:30 PM

बरसात का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और हरियाली लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ पशुपालकों के लिए चिंता का समय भी होता है. खासतौर पर बकरी पालने वालों को इस मौसम में खास सतर्कता बरतनी चाहिए. बरसात में नमी और गंदगी बढ़ जाती है, जिससे बकरियों को पेट की बीमारियां और संक्रमण का खतरा रहता है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने बकरियों की देखभाल को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

चारा हमेशा ताजा और सूखा होना चाहिए

बरसात के मौसम में हरे चारे पर जल्दी फफूंदी लग जाती है, जो बकरियों के लिए हानिकारक हो सकता है. फफूंद लगे या सड़ा-गला चारा देने से बकरियों को दस्त, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए बकरियों को हमेशा ताजा, सूखा और साफ चारा ही खिलाएं. गीले पत्ते या गंदे चारे से परहेज करें और कोशिश करें कि चारा छायादार और सूखे स्थान में रखा जाए.

साफ पानी है सेहत की गारंटी

बरसात में पानी के स्रोत भी गंदे हो सकते हैं. ऐसे में बकरियों को साफ और उबाला हुआ पानी देना बेहद जरूरी है. गंदा पानी पिलाने से बकरियों को संक्रमण या पेट की बीमारियां हो सकती हैं. अगर उबालना संभव न हो तो कम से कम छानकर पानी दें. पानी की बाल्टी या टंकी को रोजाना साफ करें ताकि उसमें काई या गंदगी न जमे.

रहने की जगह रखें सूखी और साफ

बकरियों को जहां रखा जाता है, वह स्थान पूरी तरह सूखा और हवादार होना चाहिए. बरसात में जमीन गीली हो जाती है, जिससे बकरियों को खुर की बीमारी, त्वचा रोग और सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. बाड़े में नमी न हो इसके लिए फर्श पर सूखा भूसा या लकड़ी की पट्टियों का इस्तेमाल करें. साथ ही, रोजाना सफाई करना न भूलें.

नियमित जांच और टीकाकरण कराएं

बरसात के मौसम में बकरियों में बीमारियां तेजी से फैलती हैं, इसलिए उनकी समय-समय पर जांच और टीकाकरण बेहद जरूरी होता है. यदि कोई बकरी सुस्त दिखाई दे, खाना कम खाए, या दस्त जैसी समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें. इससे गंभीर बीमारी को समय रहते रोका जा सकता है. सरकार द्वारा चलाए जा रहे पशु स्वास्थ्य शिविरों का पूरा लाभ उठाएं. इन शिविरों में मुफ्त जांच और दवाइयां मिलती हैं, जो पशुपालकों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. सावधानी और सही देखभाल से बकरियों को स्वस्थ रखा जा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 31 Aug, 2025 | 05:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Assam Election 2026 Shivraj Singh Chouhan Visits Tea Garden Workers Farmers Development Modi Government

चुनाव से पहले असम पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, चाय किसानों से मिलकर सुनाया विकास का संदेश!

Raisen Rashtriya Krashi Mela Farmers To Learn How To Turn Crop Residue Into Income Check All Three Days Programs And Schedule

‘पराली से पैसा’ बनाना सीखेंगे किसान, कृषि मेला में वैज्ञानिक बदलेंगे किसानों की राह, जानें 3 दिन में क्या-क्या होगा

Summer Cattle Care Tips Napier Jwar Lobia Maize Benefits For Dairy Animals

गर्मियों में मवेशियों को बीमारियों से बचाने का सुपर सीक्रेट! बस खिलाएं ये हरी घास, बंपर होगा दूध उत्पादन

Shivraj Singh Chouhan Attacks Congress Assam Bjp Exposes Wrong Policies On Youth Land And Democracy

असम में शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, युवाओं, जमीन और लोकतंत्र पर गलत नीतियों का BJP ने खोला सच

Haryana Government Gives Major Relief Farmers Providing Compensation Up Rs 50000 For Crop Damage

फसल खराब हुई तो अब मिलेगा 50,000 तक मुआवजा, हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Safflower Cultivation Experiment Successful In Sawai Madhopur Rajasthan Earning Income From Seeds Oil And Petals

राजस्थान में कुसुम की खेती का प्रयोग सफल, परंपरागत फसलें छोड़ रहे किसान, बीज-तेल और पंखुडियों से कमाई