Gold Price Today: दिवाली से पहले चढ़ा सोने का भाव! जानें आज आपके शहर में 1 ग्राम गोल्ड की क्या है कीमत?

Gold Price Today: दिवाली 2025 से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल. जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना और अन्य शहरों में आज 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट. साथ ही समझें क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के दाम.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 14 Oct, 2025 | 01:28 PM

Gold Rate Today: सोना खरीदने का मन बना रहे हैं? तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लीजिए. देशभर में आज सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारत के रिटेल बाजार पर भी पड़ा है. आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का रेट क्या है.

शहर 24K सोना (₹) 22K सोना (₹) 18K सोना (₹)
दिल्ली ₹12,883 ₹11,810 ₹9,666
मुंबई ₹12,868 ₹11,795 ₹9,651
चेन्नई ₹12,900 ₹11,825 ₹9,770
कोलकाता ₹12,868 ₹11,795 ₹9,651
पटना ₹12,873 ₹11,800 ₹9,656
जयपुर ₹12,883 ₹11,810 ₹9,666
हैदराबाद ₹12,868 ₹11,795 ₹9,651
चंडीगढ़ ₹12,883 ₹11,810 ₹9,666

(यह कीमतें आज 1 ग्राम सोने के अनुसार अलग-अलग कैरेट और शहरों के हिसाब से हैं.)

आज और कल के गोल्ड रेट में अंतर

ग्राम आज के भाव(₹) कल के भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ₹12,868 ₹12,540 + ₹328
8 ₹1,02,944 ₹1,00,320 + ₹2,624
10 ₹1,28,680 ₹1,25,400 + ₹3,280
100 ₹12,86,800 ₹12,54,000 + ₹32,800

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जुड़ी होती हैं. हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण गोल्ड रेट बढ़े हैं. इसके अलावा,

  • शादी का सीजन नजदीक है
  • त्योहारी डिमांड बढ़ी है
  • निवेशकों का झुकाव सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ा है

इन सभी कारणों से सोने की कीमतों में निरंतर तेजी देखी जा रही है.

कौन सा सोना खरीदना है फायदेमंद?

  • 24 कैरेट गोल्ड: सबसे शुद्ध लेकिन मुलायम, इसलिए ज्वेलरी के बजाय निवेश के लिए उपयुक्त.
  • 22 कैरेट गोल्ड: थोड़ा मजबूत और ज्वेलरी बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.
  • 18 कैरेट गोल्ड: डिज़ाइनर और मॉडर्न ज्वेलरी में लोकप्रिय.

दिवाली पर सोना खरीदना शुभ क्यों माना जाता है?

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा होती है, जो धन की देवी मानी जाती हैं. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है. धनतेरस और अमावस्या की रात को सोना खरीदने से माना जाता है कि घर में लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है.

आगे क्या रह सकता है गोल्ड का ट्रेंड?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में और इजाफा हो सकता है.

  • अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अस्थिरता
  • ब्याज दरों में संभावित बदलाव
  • और भारतीय बाजार में उत्सव सीजन

इन सभी कारणों से गोल्ड में निवेश का रुझान और बढ़ने की संभावना है.

सोना हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है, चाहे वो निवेश के लिए हो या आस्था के लिए. अगर आप धनतेरस या दिवाली पर गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज ही अपने शहर का रेट चेक करें और खरीदारी का सही समय चुनें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू