CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी.. ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज बुधवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. स्टूडेंट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 15 Apr, 2026 | 04:27 PM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज बुधवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. स्टूडेंट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE ने आज 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है.

परीक्षा नियंत्रक ने घोषित किया रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को घोषणा की कि सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. हालांकि, टॉपर्स की लिस्ट इस बार भी जारी नहीं की गई है. बोर्ड ने कहा है कि मेरिट के हिसाब से उच्चतम अंक पाने वालों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.

एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं कर सकती – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों को उनके बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बधाई दी और कहा कि एक परीक्षा उन्हें परिभाषित नहीं कर सकती और उनकी खूबियां मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती हैं. सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा है. आज माता-पिता, शिक्षकों और इस उपलब्धि में योगदान देने वाले अन्य लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है.

कम अंकों से निराश न होने की सलाह

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती. आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी खूबियां मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं,” प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Apr, 2026 | 04:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़