Chandra Grahan Timing: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगने जा रहा है. यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कई नियमों का पालन किया जाता है. लखनऊ के ज्योतिषी, राकेश पांडे के अनुसार ग्रहण लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे. इसी वजह से रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी.
चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा?
ज्योतिषी राकेश पांडे के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.
इसके अलग-अलग चरण इस प्रकार हैं:
- दोपहर 2:16 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, लेकिन इस समय असर हल्का रहेगा.
- 3:21 बजे से चांद पर ग्रहण साफ दिखना शुरू होगा.
- 4:35 बजे से पूरा चांद ग्रहण की चपेट में आ जाएगा.
- 5:04 बजे ग्रहण अपने सबसे ज्यादा प्रभाव में होगा, यानी चांद सबसे ज्यादा ढका रहेगा.
- 5:33 बजे से ग्रहण का असर कम होना शुरू हो जाएगा.
- शाम 7:52 बजे तक ग्रहण पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इस बार सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. सूतक के समय मंदिरों में पूजा नहीं होती और शुभ काम करने से बचा जाता है.
ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
मान्यता के अनुसार ग्रहण के समय खाना बनाना और खाना नहीं चाहिए. पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्य भी नहीं किए जाते. गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. इस समय अनावश्यक बाहर जाना भी टालना चाहिए. चाकू या तेज चीजों से कुछ काटने से भी बचने को कहा जाता है.
ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
ग्रहण के समय भगवान का नाम लेना, मंत्र जाप करना या भजन करना अच्छा माना जाता है. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर घर की सफाई करनी चाहिए. इसके बाद पूजा-पाठ किया जाता है. जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना गया है. कुछ लोग भोजन में तुलसी या कुशा रख देते हैं, ताकि उसका असर कम माना जाए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का असर राशियों और देश पर भी पड़ सकता है. हालांकि यह आस्था पर आधारित बात है. वैज्ञानिक नजरिए से चंद्र ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है.
Disclaimer: यह खबर धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. यहां दी गई जानकारी सामान्य जनहित में प्रस्तुत की गई है. किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.