Adulterated Cloves: आपकी रसोई की लौंग असली है या नकली? 1 गिलास पानी से मिनटों में करें पहचान!

Cloves Adulteration: लौंग हर घर में इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाला लौंग मिलावटी भी हो सकता है? लेकिन घबराएं नहीं, Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने एक आसान घरेलू टेस्ट बताया है, जिससे आप घर पर ही आसानी से पहचान सकते हैं कि आपका तेल शुद्ध है या इसमें किसी अन्य तेल की मिलावट हुई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 19 Mar, 2026 | 08:35 PM

Adulterated Cloves: रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में लौंग (Cloves) का खास महत्व होता है. इसका उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी किया जाता है. लेकिन आजकल बाजार में मिलावट का खतरा बढ़ गया है और लौंग भी इससे अछूती नहीं है. कई बार बाजार में ऐसी लौंग मिलती है, जिनसे पहले ही तेल (volatile oil) निकाल लिया जाता है. ऐसी लौंग दिखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता और स्वाद दोनों कम हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर ही असली और मिलावटी लौंग की पहचान कर सकें.

इसी को लेकर Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है और एक आसान घरेलू टेस्ट साझा किया है.

क्या होती है मिलावटी लौंग?

मिलावटी लौंग वह होती है, जिससे उसका प्राकृतिक तेल निकाल लिया गया हो. इस प्रक्रिया के बाद लौंग हल्की और कम प्रभावी हो जाती है. ऐसे उत्पाद बाजार में सस्ते में बेचे जाते हैं, लेकिन इनका स्वाद और औषधीय गुण लगभग खत्म हो जाते हैं.

घर पर करें आसान पानी वाला टेस्ट

लौंग की शुद्धता जांचने के लिए आप एक बहुत ही आसान टेस्ट घर पर कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत या खर्च की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस FSSAI की तरफ से बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • बसे पहले एक साफ गिलास में पानी लें
  • अब उसमें कुछ लौंग डालें
  • कुछ सेकंड तक ध्यान से देखें

असली लौंग: अगर लौंग असली और शुद्ध है, तो वह पानी में डूब जाएगी और गिलास के नीचे बैठ जाएगी.

मिलावटी लौंग: अगर लौंग पानी के ऊपर तैरने लगे, तो इसका मतलब है कि उससे तेल पहले ही निकाला जा चुका है और वह मिलावटी है.

क्यों होता है ऐसा?

लौंग में प्राकृतिक रूप से तेल मौजूद होता है, जो उसे भारी बनाता है. जब यह तेल निकाल लिया जाता है, तो लौंग हल्की हो जाती है और पानी में तैरने लगती है. यही कारण है कि यह टेस्ट असली और नकली लौंग की पहचान में मदद करता है.

क्यों जरूरी है सही लौंग का इस्तेमाल?

असली लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. वहीं मिलावटी लौंग में ये गुण कम या खत्म हो जाते हैं. इसलिए अगर आप स्वाद और सेहत दोनों का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो हमेशा शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता वाली लौंग का ही उपयोग करें. लौंग में मिलावट की पहचान करना अब मुश्किल नहीं रहा. एक साधारण पानी टेस्ट के जरिए आप घर बैठे ही असली और नकली लौंग का फर्क जान सकते हैं. अगली बार जब भी लौंग खरीदें, इस आसान तरीके को जरूर आजमाएं और मिलावट से बचें.

FSSAI की सलाह

FSSAI का कहना है कि घरेलू जांच शुरुआती स्तर पर मददगार हो सकती है, लेकिन यह लैब टेस्ट का विकल्प नहीं है. किसी भी पदार्थ की पूरी तरह शुद्धता की पुष्टि केवल प्रमाणित लैब में ही हो सकती है. फिर भी, यह छोटा सा टेस्ट उपभोक्ताओं को जागरूक बनाता है और सही फैसला लेने में मदद करता है. अगर आपको मिलावट का संदेह हो, तो इसकी शिकायत FSSAI के ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप या स्थानीय फूड सेफ्टी विभाग में कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 19 Mar, 2026 | 08:35 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़