किसानों का बढ़ा इंतजार! CM किसान योजना की 14वीं-15वीं किस्त अटकी, एक साथ मिलेंगे 4000 रुपये?

MP News: मध्य प्रदेश के करीब 80 लाख किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किस्त जारी होने में देरी हो रही है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है. संभावना है कि दोनों किस्तें एक साथ जारी हो सकती हैं, जिससे किसानों को 4000 रुपये मिल सकते हैं. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 22 Apr, 2026 | 03:47 PM

CM Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसान इन दिनों मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं और 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर पैसा दिया जाता है, ताकि खेती-किसानी के खर्च में थोड़ी राहत मिल सके. लेकिन इस बार किस्त आने में देरी हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार जल्द ही दोनों किस्तों की राशि उनके बैंक खातों में भेज देगी.

फिलहाल स्थिति यह है कि सभी की नजरें सरकार के अगले अपडेट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह पैसा किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है. पीएम किसान योजना की दो किस्तों (21वीं-22वीं) का पैसा किसानों को मिल चुका है, लेकिन CM किसान का पैसा अब तक किसानों तक नहीं पहुंचा.

किस्त में देरी की वजह क्या है?

सरकार की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं बताया गया है कि किस्त में देरी क्यों हो रही है. लेकिन जानकारों का कहना है कि इसके पीछे राजनीतिक गतिविधियां और चुनावी कामों की व्यस्तता एक बड़ी वजह हो सकती है. इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण भी भुगतान में देरी हो रही है. इसी वजह से किसानों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल महीने में किसानों को कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है. माना जा रहा है कि इस योजना को लेकर कोई बड़ा अपडेट मई के पहले हफ्ते के बाद ही सामने आ सकता है. यानी किसानों को अभी कुछ और समय तक धैर्य रखना पड़ सकता है.

क्या एक साथ मिलेंगी दो किस्तें?

किसानों के बीच यह चर्चा तेज है कि सरकार 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो किसानों के खाते में 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये तक आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सरकार की ओर से जैसे ही कोई निर्णय लिया जाएगा, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं. यानी जिन किसानों के खाते में पीएम किसान की राशि आती है, वे इस योजना के लिए भी पात्र हैं. लेकिन ध्यान रहे यदि किसी किसान ने ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है या फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो उनकी किस्त अटक सकती है और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा है, लेकिन फिलहाल 14वीं और 15वीं किस्त का इंतजार बढ़ता जा रहा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार इस पर बड़ा फैसला लेकर किसानों को राहत देगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Apr, 2026 | 03:47 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़