किस्त अटकी है तो घबराएं नहीं! ये 3 गलतियां सुधारते ही खाते में आएंगे पैसे, 30 अप्रैल आखिरी मौका

PM Kisan Alert: PM किसान योजना के तहत कई किसानों की किस्त डेटा गड़बड़ी और अधूरी जानकारी के कारण अटक गई है. अगर किसान आधार, बैंक और जमीन से जुड़ी गलतियां समय पर सुधार लेते हैं, तो उनकी रुकी हुई और अगली दोनों किस्तें जारी हो सकती हैं. इसके लिए 30 अप्रैल तक जानकारी अपडेट करने का मौका दिया गया है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 20 Apr, 2026 | 11:57 AM

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त इस समय कई किसानों को नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है. खासकर उत्तर प्रदेश में करीब 16.98 लाख किसान परिवारों के खातों में पैसा फिलहाल अटक गया है. सरकारी जानकारी के मुताबिक, इसका सबसे बड़ा कारण किसानों के रिकॉर्ड में गलतियां और अधूरी जानकारी है. कई मामलों में आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन के कागज आपस में मेल नहीं खा रहे हैं, जिसकी वजह से किस्त जारी नहीं हो पा रही है.

सरकार ने साफ कहा है कि जैसे ही ये गलतियां ठीक होंगी और जरूरी दस्तावेज अपडेट किए जाएंगे, किसानों को उनकी रुकी हुई किस्त मिल जाएगी. अगर आपने अभी तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है, तो यह आपके लिए जरूरी चेतावनी है, क्योंकि 30 अप्रैल 2026 आखिरी तारीख तय की गई है.

किस्त रुकने के मुख्य कारण क्या हैं?

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, किस्त रुकने के पीछे तीन बड़े कारण सामने आए हैं:

  • विरासत से जुड़ी जानकारी में गलती: लाखों किसानों ने जमीन के असली मालिक की सही जानकारी दर्ज नहीं की
  • दोहरा लाभ लेने की समस्या: कुछ मामलों में एक ही जमीन पर दो लोगों के नाम से लाभ लिया जा रहा है
  • भूमि रिकॉर्ड अपडेट न होना: कई किसानों की जमीन 2019 के बाद बदली, लेकिन जानकारी अपडेट नहीं की गई

किस्त वापस पाने के लिए क्या करना होगा?

अगर आपकी पीएम किसान योजना की किस्त रुकी हुई है, तो आपको अपनी जानकारी तुरंत अपडेट करनी होगी. इसके लिए आप सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘अपडेट मिसिंग इंफॉर्मेशन’ का विकल्प चुनें. इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड, जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी को सही तरीके से अपलोड करना होगा. यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई परेशानी आती है, तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी यह काम आसानी से करवा सकते हैं.

क्या घर बैठे भी अपडेट कर सकते हैं?

हां, किसान खुद भी यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद ‘एडिट आधार डिटेल्स’ या संबंधित अपडेट सेक्शन को खोलना होगा. यहां पर किसान को अपनी सही और अपडेटेड जानकारी भरनी होगी और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा. जानकारी सही तरीके से अपडेट होने के बाद किस्त जारी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ जाती है.

अगर ऑनलाइन समस्या आती है, तो CSC सेंटर सबसे आसान विकल्प है.

अपडेट न करने पर क्या होगा?

अगर किसान समय पर अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे पहले अगली किस्त रुक सकती है और उसके पैसे खाते में नहीं आएंगे. इसके अलावा जो पुरानी किस्त पहले से रुकी हुई है, उसका भुगतान भी अटक सकता है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक जानकारी अपडेट न करने पर योजना से नाम हटने का खतरा भी बना रहता है, जिससे किसान इस सरकारी लाभ से वंचित हो सकते हैं.

अंतिम तारीख और जरूरी चेतावनी

सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 अप्रैल 2026 के बाद गलत या अधूरी जानकारी वाले किसानों को योजना से बाहर किया जा सकता है. इसलिए समय रहते अपडेट करना जरूरी है. अगर किसी को प्रक्रिया समझ नहीं आ रही है, तो वे:

  • नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय
  • जनपद उप-कृषि निदेशक
  • या CSC सेंटर से सहायता ले सकते हैं

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Apr, 2026 | 11:56 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़