छत्तीसगढ़ में हर दिन 1600 पीएम आवास बने, किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बनाने की घोषणा

PM Aawas Yojana : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान सौंपे. उन्होंने कहा कि सक्ती जिले में कृषि विकास और किसानों की कृषि गतिविधियों में मदद करने और उन्हें बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की जरूरत है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 11 Sep, 2026 | 05:09 PM

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजाना 1600 पीएम आवास का निर्माण पूरा कराने में कामयाबी मिली है. उन्होंने कहा कि आज 2 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है और उनका गृह प्रवेश कराया गया है. कृषि मंत्री ने कहा कि सक्ती जिले में कृषि विकास और किसानों की कृषि गतिविधियों में मदद करने और उन्हें बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की जरूरत है. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र बनाने का ऐलान किया.

लाभार्थियों को 2 लाख पीएम आवास सौंपे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जेठा में पीएम आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए 2 लाख पीएम आवास लाभार्थियों को सौंपे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब धान का कटोरा ही नहीं रहा, बल्कि सब्जी और फसलों का कटोरा भी बन गया है और बहुत जल्द देश का यह नंबर वन राज्य बनने वाला है.

3.65 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर दिन करीब 1600 प्रधानमंत्री आवास पूरे हो रहे हैं और अब तक 3 लाख 65 हजार से अधिक मकानों को स्वीकृति दी गई है. उन्होंने ग्रामीण सड़कों और विकसित भारत अभियान में छत्तीसगढ़ के योगदान का भी जिक्र किया.

कृषि विज्ञान केंद्र बनाने की घोषणा

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा सक्ती जिले में कृषि विकास के लिए वैज्ञानिक गतिविधियों को तेज करने की जरूरत है. इसलिए किसानों की मदद और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने, उन्नत बीजों की उपलब्धता कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यहां के किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Sep, 2026 | 05:08 PM

लेटेस्ट न्यूज़