गेहूं-धान स्टोरेज की किल्लत खत्म होगी, पैक्स समितियों की आमदनी बढ़ाने पर जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसानों तक पैक्स समितियों की पहुंच बनाने के लिए जरूरी है कि पैक्स को अन्न भंडारण योजना का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 3 Jun, 2025 | 05:00 PM

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए अन्न भंडारण योजना एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि अन्न भंडारण योजना देश की जीडीपी (GDP) और रोजगार के नए अवसर खोलने में काफी मदद करेगी.

PACS की आमदनी बढ़ाने का टार्गेट

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि भारत की आर्थिक प्रगति को मापने के दो मुख्य मापदंड हैं. पहला सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी और दूसरा रोजगार के नए अवसरों का बनना. उन्होंने कहा कि अन्न भंडारण योजना की मदद से इन दोनों पहलुओं को सशक्त बनाया जा सकेगा. उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत किसानों के लिए रोजगार के नए अवसरों को बनाना और पैक्स समतियों की आमदनी बढ़ाने का टार्गेट तय किया गया है.

योजना में PACS की भागीदारी पर जोर

सहकारिता मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अन्न भंडारण योजना में बड़े पैमाने पर पैक्स की भागीदारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसानों तक पैक्स समितियों की पहुंच बनाने के लिए जरूरी है कि पैक्स को अन्न भंडारण योजना का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने FCI, NCCF, NAFED और राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशनों को PACS को अधिक से अधिक गोदामों से जोड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए हैं. अमित शाह ने बताया कि पैक्स की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है.

योजना को समय से लागू करने की अपील

बता दें कि सहकारिता मंत्रालय में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यों को अपने लेवल पर ज्यादा से ज्यादा पैक्स को अन्न भंडारण योजना में शामिल करना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अपील की कि अन्न भंडारण योजना को समय से प्रभावशाली तरीक से लागू किया जाए ताकि इस योजना की मदद से आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सहकार से समृद्धि’ के टार्गेट को पूरा किया जा सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jun, 2025 | 05:00 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Land Finalized 5 Panchayats Five Large Cow Shelters To Built In Uttar Pradesh Animal Husbandry Department Gets Approval Under Govansh Sanrakshan Yojana

5 पंचायतों में जमीन फाइनल… यूपी में अब बनेंगी 5 बड़ी गोशालाएं, शासन से मिली मंजूरी

Mandi Bhav Lasalgaon Agricultural Produce Market Committee Onion Price Fall

एशिया की सबसे बड़ी मंडी में प्याज हुआ धड़ाम, क्या किसानों को 1500 रुपये क्विंटल मिलेगा अनुदान ?

India Retail Inflation March 2026 3 4 Percent Lpg Food Prices Rise Rbi Policy Outlook

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई! मार्च में टूटा 13 महीने का रिकॉर्ड, LPG और सब्जियां बनी वजह

Dalhan Ki Kheti Agriculture Department Advisory For Farmers Benefits If Pulses Farming To Increase Income

किसानों के लिए गेमचेंजर बन सकती है दलहन की स्मार्ट खेती, कम खर्च में मिलेगा दोगुना मुनाफा, सरकार दे रही सपोर्ट

Amritsar Assam Baisakhi Bohag Bihu Celebration Wheat Harvest Festival Goru Bihu Importance Agriculture Culture

बैसाखी पर गेहूं की कटाई से लेकर बिहू में पशुओं की पूजा तक.. किसानों ने धूमधाम के साथ मनाया कृषि पर्व, देखें

Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Or Will Bjp Surprise With A New Face Kaun Banega Bihar Ka Agla Cm

सम्राट चौधरी या कोई नया सरप्राइज, बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा? नीतीश के इस्तीफे से पहले CM की रेस में हलचल तेज