Success Story: इस योजना से 6 गुना बढ़ गई किसान की कमाई, अब मछली पालन से साल में 7 लाख की इनकम

पहले जयराम देवांगन पारंपरिक तरीके से धान और मक्का की खेती करते थे, जिससे उन्हें साल में लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये की ही आय होती थी. कम आय के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा था. वर्ष 2022-23 में उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अपनी 1.40 हेक्टेयर जमीन में तालाब बनाकर मछली पालन शुरू करने का फैसला किया.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 16 Mar, 2026 | 12:13 PM

छत्तीसगढ़ में सीमांत किसान सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं. खासकर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है. इस योजना से प्रदेश के कई किसान अब व्यवसायी बन गए हैं. मछली बेचकर अब वे लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. आज हम एक ऐसे ही सफल किसान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जिन्दगी बदल गई है. पहले जहां वे खेती-किसनी से साल में मुश्किल से एक लाख रुपये तक कमा पाते थे, अब मछली पालन से उनकी कमाई करीब छह गुना बढ़ गई है. खास बात यह है कि अब इस किसान से गांव के दूसरे युवा भी प्रेरित हो रहे हैं.

दरअसल, हम जिस सफल किसान के बारे में बात करने जा रहे हैं, उनका नाम जयराम देवांगन है. वे आदिवासी बहुल जिला कोंडागांव के कोंडागांव विकासखंड स्थित जरेबेंदरी गांव रहने वाले हैं. जयराम देवांगन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना  का लाभ लेकर मछली पालन में अच्छी सफलता हासिल की है. इस योजना की मदद से उन्होंने अपने मछली पालन व्यवसाय को आगे बढ़ाया और अपनी आय में काफी बढ़ोतरी की. अब वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं.

पहले करते थे धान और मक्का की खेती

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, पहले जयराम देवांगन पारंपरिक तरीके से धान और मक्का की खेती करते थे, जिससे उन्हें साल में लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये की ही आय होती थी. कम आय के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा था. वर्ष 2022-23 में उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अपनी 1.40 हेक्टेयर जमीन में तालाब बनाकर मछली पालन शुरू करने का फैसला किया. इसके लिए करीब 15.40 लाख रुपये की लागत से तालाब बनाया गया, जिसमें सरकार की ओर से उन्हें 6.16 लाख रुपये का अनुदान मिला. तालाब बनने के बाद उन्होंने आधुनिक तरीके अपनाते हुए मछली पालन के साथ-साथ मछली बीज उत्पादन का काम भी शुरू किया.

मछली पालन से कमाई कई गुना बढ़ गई

नई तकनीकों को अपनाने और लगातार मेहनत करने से जयराम देवांगन की आय में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पहले उन्हें खेती से सालाना करीब 1 लाख रुपये की ही आय मिलती थी, लेकिन अब मछली पालन से उन्हें लगभग 7 लाख रुपये तक की आय होने लगी है, जो पहले से करीब छह गुना ज्यादा है. इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है. आज वे आत्मनिर्भर  बन चुके हैं और अपने क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण बन गए हैं.

अब युवा ले रहे प्रेरणा

किसान जयराम देवांगन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए सरकार, जिला प्रशासन और मत्स्य विभाग का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस योजना की मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. अब वे मछली पालन के काम को आगे और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनकी आय और भी बढ़ सके. वहीं, अब किसान जयराम देवांगन अपने गांव में युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं. अब उनसे कई युवा मछली पालने करने की गुण सीख रहे हैं. साथ ही इलाके के कई युवाओं ने उनसे प्रभावित होकर मछली पालन का कारोबार शुरू कर दिया है. इससे अन्य युवाओं की भी अच्छी कमाई हो रही है.

क्या है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालन क्षेत्र के विकास के लिए शुरू की गई भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. लगभग 20,050 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इस योजना का उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाना, मछुआरों और मछली पालकों  की आय में वृद्धि करना तथा इस क्षेत्र को आधुनिक बनाना है. इसके तहत आधुनिक मछली बंदरगाह, कोल्ड चेन और बेहतर विपणन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. साथ ही नई तकनीकों जैसे बायोफ्लोक को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि मछली की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार हो सके. इस योजना का लक्ष्य 2024-25 तक मछली उत्पादन को 22 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचाना और मत्स्य क्षेत्र में लगभग 55 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करना है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Mar, 2026 | 11:53 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़