भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत

USIBC ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुए विचार-विमर्श कृषि क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 3 Jun, 2026 | 11:59 AM

अमेरिका के प्रतिष्ठित व्यापार संगठन U.S.-India Business Council (USIBC) ने हाल ही में वॉशिंगटन डी.सी. में IFFCO के अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में पहुंचे PHDCCI प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की. इस बैठक को भारत और अमेरिका के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

बैठक के बाद USIBC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत की सराहना करते हुए कहा कि दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई चर्चा से दोनों देशों के बीच कृषि सहयोग को नई गति मिलेगी. साथ ही कृषि क्षेत्र की साझा चुनौतियों, नवाचार आधारित समाधानों और भविष्य के अवसरों पर सार्थक विचारविमर्श का रास्ता भी खुलेगा.

आपसी साझेदारी से बढ़ेंगे किसानों के लिए नए अवसर

चर्चा के दौरान टिकाऊ कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से विचार किया गया. दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत कृषि साझेदारी न केवल किसानों के लिए नए अवसर पैदा करेगी, बल्कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती देगी.

USIBC द्वारा इस बैठक को सार्वजनिक रूप से प्रमुखता दिए जाने को भारतीय सहकारिता आंदोलन और IFFCO की बढ़ती वैश्विक पहचान के रूप में देखा जा रहा है. यह भी दर्शाता है कि दिलीप संघाणी के नेतृत्व में भारतीय किसानों के मुद्दों और हितों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढंग से रखा जा रहा है.

बैठक में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, भूमि स्वास्थ्य सुधारने, किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने, नई कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने तथा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों ने माना कि दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करेगा और किसानों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाएगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुआ यह संवाद भारतअमेरिका कृषि साझेदारी को नई दिशा देने के साथसाथ सहकारिता आधारित कृषि मॉडल को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jun, 2026 | 11:57 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Kushinagar Agricultural University Will Transform Landscape Of Farming Cm Yogi Said The Youth Emerging From Here Will Become Agricultural Scientist

खेती-किसानी की दशा-दिशा बदलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय, सीएम बोले- यहां से पढ़े युवा बनेंगे कृषि वैज्ञानिक   

Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming Apcnf Awarded The Prestigious Food Planet Prize 2026

आंध्र प्रदेश की प्राकृतिक खेती पहल को मिला फूड प्लैनेट पुरस्कार, 18 लाख किसान बने बदलाव की मिसाल

Haryana Government Cooperative Sugar Mills Profit Plan One Year Ethanol Biogas Project Iti Courses Reform

सहकारी चीनी मिलों में बड़ा बदलाव! 1 साल में मुनाफे का टारगेट, कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

India U S Agricultural Cooperation Gains New Momentum Through Key Dialogue Led By Iffco Chairman Dileep Sanghani

भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत

Dk Shivakumar To Be Sworn In As Cm Of Karnataka Today With 14 Mla As Cabinet Minister In Lok Bhawan

कर्नाटक में कांग्रेस के ‘चाणक्य’ डीके शिवकुमार की ताजपोशी, 14 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

Haryana Government To Expand Food Grain Storage Upto 20 Lakh Metric Ton For Crop Protection

हरियाणा में 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता का ऐलान, किसानों की फसल बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम