फसल बुवाई ने पकड़ी रफ्तार.. धान, दलहन और गन्ना सहित इन फसलों के रकबे में बढ़ोतरी

इस खरीफ सीजन में धान, दालें और तिलहन की बुवाई में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कपास की बुवाई थोड़ी घटी है. तेज गर्मी और खराब मौसम के कारण मजदूर धान की रोपाई से हिचक रहे हैं.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Published: 18 Jun, 2025 | 06:50 AM

मॉनसून के जल्दी आने से फसल बुवाई भी तेजी से हो रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार खरीफ सीजन में अब तक धान की बुवाई पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा रकबे में हुई है. अभी तक कुल 4.53 लाख हेक्टेयर में धान बोया गया है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 4 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी. खास बात यह है कि दालों की बुवाई का भी रकबा बढ़ा है. यह 2.6 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 3.07 लाख हेक्टेयर हो गया है.

कृषि विभाग ने फसल बुवाई की ये रिपोर्ट मंगलवार यानी 17 जून को जारी की. इस रिपोर्ट में 13 जून 2025 तक खरीफ फसलों की बुवाई का आंकड़ा दिया गया है. जहां दाल बुवाई के रकबे में बढ़ोतरी हुई है, वहीं श्री अन्न (मोटे अनाज) की बुवाई लगभग समान रही है. इस साल अब तक 5.89 लाख हेक्टेयर, जबकि पिछले साल इसी समय तक 5.9 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी.

तिलहन के रकबे में बढ़ोतरी

खाद्य अनाज के अलावा फसलों की बात करें तो इस बार तिलहनों (ऑयलसीड्स) की बुवाई बढ़कर 2.05 लाख हेक्टेयर हो गई है, जबकि पिछले साल इसी समय तक यह 1.5 लाख हेक्टेयर थी. गन्ने की बुवाई में भी हल्की बढ़त हुई है. इस साल अब तक 55.07 लाख हेक्टेयर में गन्ना बोया गया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 54.88 लाख हेक्टेयर था.

13.19 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई

बात अगर कपास की करें तो इसकी बुवाई में थोड़ी कमी आई है. इस बार 13.19 लाख हेक्टेयर में कपास बोया गया है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 13.28 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी. कुल मिलाकर, अब तक सभी खरीफ फसलों की कुल बुवाई का रकबा बढ़कर 89.29 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल के 87.81 लाख हेक्टेयर के मुकाबले थोड़ा अधिक है.

गर्मी से मजदूर परेशान

वहीं, कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि पंजाब में तेज गर्मी ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. खेतों में काम करने वाले मजदूर तेज धूप में धान की रोपाई करने से हिचक रहे हैं, जिससे बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है. 5 जून से मौसम लगातार खराब बना हुआ है, जिससे मजदूरी की लागत भी बढ़ गई है. किसान संगठनों के मुताबिक, सरकार ने इस साल रोपाई की तारीख 1 जून कर दी थी, लेकिन गर्म मौसम के कारण बुवाई की रफ्तार धीमी रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Jun, 2025 | 06:50 AM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Gulf Crisis Drives Up Pistachio Fig Raisin Prices In India Iran Port Closures Impact Dry Fruit Imports 2026

ईरानी शिपमेंट रुकी तो बढ़े पिस्ता के दाम, अंजीर-किशमिश भी महंगी, उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Us Iran Conflict Halts Indian Onion Exports 150 Containers Stranded At Jnpt Mumbai Gulf Trade Disruption 2026

खाड़ी संकट से व्यापार पर बड़ा असर, मुंबई पोर्ट पर अटका 4,500 टन से ज्यादा प्याज… किसानों और निर्यातकों की बढ़ी चिंता

Us Iran War Disrupts Indian Basmati Exports 70000 Tonnes Stranded At Sea Gulf Market Shipping Crisis 2026

जंग की आग में झुलसा बासमती व्यापार, अमेरिका–ईरान टकराव के बीच 70 हजार टन चावल रास्ते में अटका

India Castor Production To Rise 11 Percent In Fy2025 26 Gujarat Rajasthan Lead Growth Higher Yield Better Monsoon

भारत में अरंडी उत्पादन में बड़ी छलांग, 2025-26 में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी… गुजरात-राजस्थान सबसे आगे

West Asia Conflict Impact On Indian Tea Exports Shipping Disruptions Payment Delays Gulf Market Risk Hormuz Route Crisis

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध से भारतीय चाय उद्योग पर गहराया संकट, खाड़ी देशों में 50 फीसदी तक निर्यात प्रभावित

Colorful Foliage Plants To Refresh Home Garden Best Decorative Leaf Plants For Summer Landscaping Without Flowers

गर्मियों में फूल नहीं खिल रहे? इन रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधों से सजाएं अपना गार्डन